Asha Negi अपना न्यूड बैक दिखाने पर हुईं ट्रोल, नेटिजंस ने की कपड़े पहनने की अपील

हाल ही में, एक्ट्रेस आशा नेगी ने अपनी न्यूड बैक दिखाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं। नेटिजंस ने उन्हें इसके लिए बेरहमी से ट्रोल किया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Asha Negi अपना न्यूड बैक दिखाने पर हुईं ट्रोल, नेटिजंस ने की कपड़े पहनने की अपील

पॉपुलर एक्ट्रेस आशा नेगी (Asha Negi) को उनके जबरदस्त अभिनय कौशल के लिए प्यार किया जाता है। वह डेली सोप 'पवित्र रिश्ता' के जरिए जाना-पहचाना नाम बन गई हैं। एक बेस्ट करियर का आनंद लेने के अलावा आशा के पास इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन की बड़ी फैन फॉलोइंग है।

वह अपने यूनिक फैशन सेंस के लिए भी पसंद की जाती हैं और फैंस को अपने जीवन की आकर्षक झलकियों के साथ अपडेट करती रहती हैं। हालांकि, जैसे ही उन्होंने बेयर बैक दिखाते हुए अपनी लेटेस्ट पोस्ट साझा कीं, नेटिजंस ने उन्हें बेरहमी से ट्रोल कर दिया।

asha negi

आशा नेगी ने अपनी बेयर बैक दिखाते हुए तस्वीरें कीं शेयर

21 अप्रैल 2023 को आशा नेगी ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने बेडरूम से खुद की दो शानदार तस्वीरें साझा कीं। इन फोटोज में वह अपने बेड पर सफेद रजाई में लिपटी नजर आ रही हैं, जबकि वह अपनी बेयर बैक को फ्लॉन्ट कर रही थीं। उन्होंने बिना मेकअप के अपने लुक को टीमअप किया था और बालों को खुला रखा था। कुल मिलाकर वह काफी स्टनिंग लग रही थीं।

asha negi

asha negi

तस्वीरों के साथ आशा नेगी को अपनी कोजी फोटोज पोस्ट करते हुए 'बिस्तर पर नाश्ते' की कामना करते देखा गया। आशा ने कैप्शन में लिखा है, "एक नाश्ता बिस्तर में। मैं भी डिजर्व करती हूं!" जल्द ही इस पर प्रतिक्रिया देते हुए किश्वर राय मर्चेंट, करण वाही, अरिजीत तनेजा, अमृता खानविलकर, करिश्मा लाला शर्मा, पूजा गौर सहित इंडस्ट्री में उनके दोस्तों ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट किए। उन्होंने आशा की शानदार तस्वीरों के लिए उनकी तारीफ की। 

नेटिजंस ने बैकलेस होने के लिए आशा नेगी को किया बेरहमी से ट्रोल 

हालांकि, जैसे ही आशा ने अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, नेटिजंस ने उन्हें उसी के लिए बेरहमी से ट्रोल किया। जहां कुछ नेटिजंस ने उन्हें कपड़े पहनने के लिए कहा। वहीं, कुछ ने आशा को अपनी पीठ दिखाने के लिए ट्रोल भी किया। यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

asha negi

asha negi

asha negi

जब ब्रेकअप की वजह से आशा नेगी हुई थीं ट्रोल

आशा नेगी पहले टेलीविजन अभिनेता ऋत्विक धनजानी के साथ रिश्ते में थीं और उनका ब्रेकअप उनके लाखों फैंस के लिए एक बड़ा झटका था। दोनों की पहली मुलाकात टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर हुई थी। जल्द ही कपल को उनके फैंस द्वारा प्यार से #AshVik के रूप में टैग किया गया। उन्होंने साल 2013 में डेटिंग शुरू की थी।

asha negi

दुर्भाग्य से उनकी प्रेम कहानी कम समय के लिए ही थी और मई 2020 में आशा ने अपने ब्रेकअप की पुष्टि की थी। इसके बाद, ऋत्विक से ब्रेकअप के लिए अभिनेत्री को भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं, लोगों ने बुरे कमेंट्स भी किए, जिसमें दावा किया गया था कि एक फिल्म मिलने के बाद उन्होंने ऋत्विक से ब्रेकअप कर लिया था। हालांकि, वास्तविक जीवन में एक्स कपल अभी भी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।

फिलहाल, आप आशा की बैकलेस तस्वीरों के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.