Ashnoor Kaur ने खरीदा अपना 'ड्रीम हाउस', 'चिकनकारी' सूट में घर की बालकनी में खड़े होकर दिया पोज

हाल ही में, एक्ट्रेस अशनूर कौर ने एक नया घर खरीदा है, जिसकी उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Ashnoor Kaur ने खरीदा अपना 'ड्रीम हाउस', 'चिकनकारी' सूट में घर की बालकनी में खड़े होकर दिया पोज

अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) टेलीविजन इंडस्ट्री की न्यू जनरेशन की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अशनूर ने 2009 में टीवी शो 'झांसी की रानी' से बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद से उन्होंने 'साथ निभाना साथिया', 'पटियाला बेब्स', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा' जैसे टीवी शोज में काम किया है। खैर, हाल ही में 19 वर्षीय अशनूर ने अपने लिए नया घर खरीदा है, जिसकी उन्होंने एक झलक फैंस के साथ शेयर की है।

अशनूर कौर ने खरीदा नया घर, दिखाई झलकियां

3 अक्टूबर 2023 को अशनूर कौर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नए घर की तस्वीरें शेयर कीं। दरअसल, अशनूर ने एक नया घर खरीदा है, जिसकी उन्होंने कुछ झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उनका घर अभी बन रहा है। एक फोटो में एक्ट्रेस को अपने निर्माणाधीन घर की बालकनी पर पोज देते हुए देखा जा सकता है। वैसे इसमें कोई शक नहीं है कि अशनूर की बालकनी से सामने का व्यू काफी शानदार है। तस्वीरें शेयर करते हुए अशनूर ने लिखा, "नया महीना, नई शुरुआत, नया घर #FewDaysMore #आभारी।"

ashnoor kaur

ashnoor kaur

एक अन्य फोटो में अशनूर को कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है और उनके चेहरे की चमक अपना घर खरीदने की उनकी ख़ुशी को बयां करने के लिए काफी है। दिवा ने निर्माणाधीन घर की झलक भी दिखाई, जहां वर्कर्स अपने काम में बिजी थे। तस्वीरों में अभिनेत्री को पर्पल कलर का चिकनकारी कुर्ता पहने देखा जा सकता है, जिसे उन्होंने मैचिंग पलाज़ो और दुपट्टे के साथ पेयर किया था। अशनूर ने अपने लुक को झुमके, शीयर मेकअप, चूड़ियां और खुले बालों से पूरा किया था।

ashnoor kaur

ashnoor kaur

ashnoor kaur

अशनूर कौर से Anushka Sen तक: जानें कम उम्र वाली इन पॉपुलर एक्ट्रेस की नेट वर्थ के बारे में

जब अशनूर ने अपने 18वें जन्मदिन पर खरीदी थी 'BMW' कार

छोटी सी उम्र में अशनूर ने अपना एक सफल करियर बना लिया है। ऐसे में वह अपने शौक पूरा करने से भी नहीं कतराती हैं। उदाहरण के लिए, अपने 18वें जन्मदिन पर दिवा ने एक शानदार 'बीएमडब्ल्यू' कार खरीदी थी। अपने इंस्टा हैंडल पर अभिनेत्री ने अपनी नई सवारी के साथ कुछ मनमोहक तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में उनकी खुशी साफ झलक रही थी। फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

अशनूर की नेट वर्थ की बात करें, तो 'एबीपी लाइव' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ करीब 7 करोड़ रुपए आंकी गई है।

ashnoor kaur

'संजू' फेम अशनूर कौर की महंगी चीजें: शानदार घर से लग्जरी कारों तक की हैं मालकिन

फिलहाल, हम भी अशनूर को उनके नए घर के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको उनके घर की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.