बरखा सेनगुप्ता और इंद्रनील शादी के 13 साल बाद रह रहे हैं अलग, जानें क्यों आई रिश्ते में दरार

एक्ट्रेस बरखा बिष्ट और उनके पति व एक्टर इंद्रनील सेनगुप्ता इन दिनों एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बरखा सेनगुप्ता और इंद्रनील शादी के 13 साल बाद रह रहे हैं अलग, जानें क्यों आई रिश्ते में दरार

टीवी सीरियल 'कितनी मस्त है जिंदगी' में उदिता के किरदार से अपनी पहचान बनाने वाली बरखा सेनगुप्ता (Barkha Sengupta) और एक्टर व उनके पति इंद्रनील सेनगुप्ता (Indraneil Sengupta) के रिश्ते में अनबन की खबरें करीब एक महीने से सामने आ रही हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो, इनकी शादी टूटने की कगार पर है। बरखा और इंद्रनील कुछ दिनों से एक साथ नहीं रह रहे हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Barkha With Husband Indraneil Sengupta

पहले ये जान लीजिए कि, बरखा और इंद्रनील की पहली मुलाकात साल 2006 में टीवी सीरियल ‘प्यार के दो नाम : एक राधा, एक श्याम’ के सेट पर हुई थी। इस शो में दोनों लीड रोल में थे, इसी शो के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। करीब दो सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2008 में शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम मीरा सेनगुप्ता है।

Indraneil Sengupta Family

(ये भी पढ़ें: आमिर खान ने एक्स वाइफ किरण और बेटे आजाद संग खेला टेबल टेनिस, सामने आईं तस्वीरें)

अब आइए आपको बताते हैं दोनों के रिश्ते के बारे में लेटेस्ट अपडेट। दरअसल, इंद्रनील की अपनी बंगाली फिल्म की को-एक्ट्रेस ईशा साहा के साथ बढ़ती नजदीकियों की वजह से उनकी पत्नी बरखा से अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंद्रनील और बरखा ने ब्रेक लेने का फैसला किया है और अलग-अलग रह रहे हैं। बरखा ने उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है, जबकि वह उन्हें फॉलो कर रहे हैं।

Indraneil With Wife Barkha

'ईटाइम्स' को एक सूत्र ने बताया कि, 'पिछले पांच महीनों से दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं हैं। इंद्रनील अपने अपार्टमेंट से बाहर चले गए हैं और वर्तमान में उसी इमारत में अपने माता-पिता के साथ रह रहे हैं। ईशा साहा के साथ लिंक-अप की अफवाहों ने दोनों के बीच मामले को और खराब कर दिया है।” इस जोड़े की शादी को 13 साल हो चुके हैं और उनकी नौ साल की बेटी मीरा है, जो बरखा के साथ रह रही है। सूत्र ने कहा, 'इंद्रनील और बरखा ने ब्रेक लेने का फैसला किया है, ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि, वे भविष्य में अपने मतभेदों को दूर करके एक हो जाएंगे।'

Indraneil With Wife Barkha

(ये भी पढ़ें: विक्रांत मैसी सुंदर लड़कियों संग डेटिंग की फैलाते थे अफवाह, एक्टर ने बताया मजेदार किस्सा)

इंद्रनील का ईशा साहा संग नाम जुड़ने के बाद पिछले महीने कपल ने अपनी शादी में किसी भी तरह की परेशानी से इनकार किया था। ‘बॉम्बे टाइम्स’ संग बातचीत में बरखा ने कहा था, ‘मैं इसे गंभीरता से नहीं ले रही हूं। जब आप शोबिज में होते हैं, तो ऐसी अफवाहें आपके जीवन का हिस्सा बन जाती हैं। नील और मैंने इस बारे में बात की है और हम इसे कोई महत्व देने की जरूरत महसूस नहीं करते हैं। नील और मैं ठीक हैं।’ जब बरखा से पूछा गया था कि, क्या अफवाहें इसलिए सामने आईं क्योंकि इंद्रनील बंगाली फिल्मों में काम कर रहे हैं? इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा था, ‘वह कोलकाता में तभी होते हैं, जब काम होता है। नहीं तो वह हमेशा मुंबई में ही रहते हैं। हम बस काम में व्यस्त हैं और अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’

Indraneil Sengupta With Wife Barkha

(ये भी पढ़ें: शमिता शेट्टी ने मुश्किल समय में बहन शिल्पा का किया सपोर्ट, कहा- 'ये वक्त भी गुजर जाएगा मेरी जान')

वहीं इससे पहले, इंद्रनील ने अपने अफेयर की खबरों को खारिज किया था। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ संग बातचीत में इंद्रनील ने कहा था, ‘मैंने अपने एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के बारे में सुना है। लेकिन ऐसा होने के लिए मुझे कोलकाता भी जाना चाहिए, है ना? मैं आखिरी बार फरवरी में कोलकाता गया था।’ इसके अलावा उन्होंने अपनी शादी के टूटने वाली अफवाहों पर भी बात की थी। नील ने कहा था, ‘मैंने अपनी और बरखा की शादी के बारे में इस तरह के रूमर्स सुने हैं और मुझे पता था कि वो मीडिया में छा जाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।’ 

Barkha Sengupta And Indraneil

फिल​हाल, हम यही आशा करते हैं कि, बरखा और इंद्रनील अपने मनमुटाव को आपस में सुलझा लें और रिश्ते को आगे बढ़ाएं। वैसे, दोनों के बीच वर्तमान में क्या चल रहा है? ये तो सिर्फ वही जान सकते हैं। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.