Barun Sobti-Pashmeen Manchanda दूसरी बार बने पैरेंट्स, कपल ने बेटे का किया वेलकम

स्टार कपल बरुण सोबती और उनकी पत्नी पश्मीन मनचंदा ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपने इंस्टा हैंडल पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Barun Sobti-Pashmeen Manchanda दूसरी बार बने पैरेंट्स, कपल ने बेटे का किया वेलकम

अपने शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से मशहूर हुए बरुण सोबती (Barun Sobti) ने एक और बच्चे का स्वागत किया है। बरुण सोबती और उनकी पत्नी पश्मीन मनचंदा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। वे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने जीवन के बारे में ज्यादा पोस्ट नहीं करते हैं। ऐसी अफवाहें थीं कि कपल अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहा था, जब बरुण और पश्मीन को उनकी दोस्त दलजीत कौर की दूसरी शादी में देखा गया था।

बरुण सोबती की पत्नी पश्मीन मनचंदा ने दूसरे बच्चे को दिया जन्म

'ईटाइम्स टीवी' के साथ बातचीत में बरुण ने पुष्टि की कि उनकी पत्नी पशमीन मनचंदा ने एक बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि, बरुण जल्दी में थे, इसलिए उन्होंने इस बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया। बरुण और पश्मीन के दूसरे बच्चे के आने की खबर तब सामने आई, जब उनके रिश्तेदार ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक बधाई पोस्ट साझा की थी, जिसे अब हटा दिया गया है। हालांकि, बरुण के फैन पेज ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया। इसमें व्यक्ति ने पश्मीन, बरुण और उनके परिवार को उनके बच्चे के आगमन पर बधाई दी है।

barun sobti

दलजीत की मेहंदी सेरेमनी में बरुण की पत्नी पश्मीन ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

यह दलजीत कौर का मेहंदी समारोह था, जब फैंस ने पश्मीन के बेबी बंप को देखा था। वह ग्रीन कलर की अनारकली में सजी हुई थीं और उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। वह अपनी बेटी के साथ पोज दे रही थीं और अपने बेबी बंप को छुपाने की कोशिश कर रही थीं। पीले रंग के शरारा में उनकी बेटी सुपर क्यूट लग रही थीं।

barun sobti

बरुण सोबती और पश्मीन मनचंदा का रिश्ता

बता दें कि बरुण सोबती ने 12 दिसंबर 2010 को अपनी बचपन की दोस्त पश्मीन मनचंदा से शादी की। आठ साल साथ रहने के बाद बरुण और पश्मीन ने 28 जून 2019 को अपनी नन्ही परी का स्वागत किया था और उनका नाम सिफत सोबती रखा और अब उनके राजकुमार के आने से परिवार पूरा हो गया है।

barun

बरुण सोबती और पश्मीन मनचंदा की लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें भी बरुण के बेबी बॉय की तस्वीरों का इंतजार है।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.