Vikrant Massey-Sheetal Thakur बने पैरेंट्स, कपल ने बेबी बॉय का किया वेलकम

स्टार कपल विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर पैरेंट्स बन चुके हैं। हाल ही में, उन्होंने इसकी घोषणा की है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Vikrant Massey-Sheetal Thakur बने पैरेंट्स, कपल ने बेबी बॉय का किया वेलकम

'12वीं फेल' अभिनेता विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) इस समय खुशी से झूम रहे हैं, क्योंकि उन्होंने अपने पहले बच्चे के रूप में बेबी बॉय का स्वागत किया है। कपल ने 7 फरवरी 2024 को इंस्टाग्राम पर एक प्यारे नोट के साथ इसकी घोषणा की है।

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर बने पैरेंट्स

7 फरवरी 2024 को विक्रांत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारे बच्चे के आगमन की अनाउंसमेंट पोस्ट की। पिक्चर नोट में विक्रांत ने व्यक्त किया कि कैसे उनका परिवार पूरा हो गया है, क्योंकि उन्होंने एक बेटे का वेलकम किया है। नोट में माता-पिता का अपने बच्चे का हाथ पकड़े हुए एक पिक्चर, एक बेबी स्ट्रॉलर, एक दूध की बोतल और पौधे व फूल भी थे।

Vikrant

 

जब Vikrant Massey ने पत्नी Sheetal की प्रेग्नेंसी पर पहली बार की बात, कहा- 'नर्वस-एक्साइटेड दोनों हूं', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर की गोद भराई पार्टी

12 दिसंबर 2023 को विक्रांत की पत्नी शीतल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी शॉवर पार्टी की झलकियां पोस्ट की थीं। होने वाली मां एक फॉरेस्ट ग्रीन कलर की स्ट्रैपी स्लिप ड्रेस में तैयार हुई थीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल रखा था और नेचुरल बालों के साथ सॉफ्ट मेकअप का विकल्प चुना था। शीतल ने अपने लुक को स्टेटमेंट गोल्ड इयररिंग्स और एक हैंडकफ से पूरा किया था। दूसरी ओर, विक्रांत ने व्हाइट टोन वाली पैंट के साथ पिंक कलर की शर्ट चुनी थी। 

sheetal

 

बेबी शॉवर बैश की झलकियां कीं शेयर...झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब विक्रांत ने अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी के बारे में की बात 

विक्रांत और शीतल अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से दूर रखना पसंद करते हैं, लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान विक्रांत ने अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलने पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की थी। 'न्यूज18' के साथ बातचीत में विक्रांत ने साझा किया था कि उन्हें मिश्रित भावनाएं महसूस हुईं और उनके शब्द कम पड़ गए थे। उन्होंने कहा था कि जब उन्हें शीतल की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था, तो वह अभिभूत हो गए थे।

sheetal

Vikrant Massey-Sheetal Thakur के सी-फेसिंग घर की झलक: शानदार बालकनी से सेल्फी कॉर्नर तक, सब है खास...झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, हम भी विक्रांत और शीतल को उनकी नई जर्नी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.