Vikrant Massey की प्रेग्नेंट पत्नी Sheetal ने अपने सूजे पैरों की दिखाई झलक, कहा- 'अगर आपको पता है..'

एक्टर विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने अपनी प्रेग्नेंसी डायरी से एक तस्वीर साझा की, जो सभी होने वाली मांओं से रिलेटेबल है। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Vikrant Massey की प्रेग्नेंट पत्नी Sheetal ने अपने सूजे पैरों की दिखाई झलक, कहा- 'अगर आपको पता है..'

बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) अपने पहले बच्चे से मिलने के लिए दिन गिन रहे हैं। बता दें कि फरवरी 2022 में विक्रांत और शीतल अपने होमटाउन में एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद से दोनों अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं और पिछले कुछ समय से शीतल की प्रेग्नेंसी की झलकियां इंटरनेट पर सभी का दिल जीत रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने सूजे हुए पैरों की एक तस्वीर साझा की, जो हर मां बनने वाली महिला की कॉमन प्रॉब्लम होती है।

शीतल ठाकुर ने दिखाई अपने सूजे हुए पैरों की एक झलक

19 दिसंबर 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर शीतल ठाकुर ने अपनी प्रेग्नेंसी डायरी से एक तस्वीर साझा की। फोटो में उनके पैर दिखाई दे रहे थे, जो सूजे हुए लग रहे थे। खैर, यह प्रेग्नेंसी की बिल्कुल सामान्य घटना है। इसके अलावा, कथित तौर पर थोड़ी राहत के लिए उन्हें अपने पैरों को गर्म पानी में भिगोते हुए देखा गया था। अपनी प्रेग्नेंसी की रियलिटी के एक पार्ट के रूप में पैरों में सूजन से पीड़ित होने की तस्वीर के ऊपर शीतल ने एक हैशटैग जोड़ा जिसका अर्थ है, 'यदि आपको पता है, तो आप जानते हैं।'

(Vikrant Massey)

जब विक्रांत मैसी ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी शीतल ठाकुर के लिए होस्ट की ग्रैंड बेबी शॉवर पार्टी

12 दिसंबर 2023 को शीतल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी शॉवर पार्टी की झलकियां पोस्ट की थीं। इसके लिए उन्होंने एक खूबसूरत ग्रीन कलर की स्ट्रैपी स्लिप ड्रेस पहनी थी और नेचुरल हेयर व सॉफ्ट मेकअप के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट गोल्ड इयररिंग्स और एक बैंगल्स से पूरा किया था।

vikrant

तस्वीरों में हमने कपल को एक खूबसूरत लिप-लॉक मोमेंट शेयर करते हुए देखा था। इसके अलावा, शीतल का जंगल-थीम वाला केक जिस पर एक क्यूट एनिमल फ्रॉस्टिंग था, बहुत सुंदर था। पार्टी में मां बनने वाली शीतल तोहफे के रूप में मिली एक बेबी डॉल से खुश दिख रही थीं। वहीं होने वाले पिता डायपर बदलने के गेम में शामिल हुए थे। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब शीतल ठाकुर ने अपनी करवा चौथ की मेहंदी दिखाते हुए बिखेरा था प्रेग्नेंसी ग्लो

1 नवंबर 2023 को शीतल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी करवा चौथ की तैयारियों की झलकियां साझा की थीं। तस्वीरों में शीतल खूबसूरत लग रही थीं, क्योंकि उन्होंने गोल्डन लेस वाले मलटीकलर टाई-डाई कुर्ते में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया था। उन्होंने इसे मैचिंग शरारा, सोने की बालियां, कढ़ाई वाली जूतियां और डेवी मेकअप के साथ पहना था। एक तस्वीर में शीतल को लाइन्स और डॉट पैटर्न सहित अपने मिनिमल मेहंदी डिजाइन को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था।

vikrant

जब विक्रांत ने अपनी पत्नी शीतल की प्रेग्नेंसी के बारे में की बात 

'न्यूज 18' के साथ मीडिया बातचीत के दौरान विक्रांत से उनकी पत्नी की गर्भावस्था के बारे में पता चलने के बाद उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया था। इस पर होने वाले पिता ने साझा किया था कि उन्हें मिश्रित भावनाएं महसूस हुईं और जब उन्हें इसके बारे में पता चला, तो उनके शब्द कम पड़ गए थे।

vikrant

जब Vikrant Massey ने पत्नी Sheetal की प्रेग्नेंसी पर पहली बार की बात, कहा- 'नर्वस-एक्साइटेड दोनों हूं', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आप शीतल की प्रेग्नेंसी में सूजे हुए पैरों की झलक के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.