Vikrant Massey की पत्नी Sheetal Thakur ने अपने फॉरेस्ट-थीम्ड बेबी शॉवर बैश की झलकियां कीं शेयर

हाल ही में, एक्टर विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने अपने बेबी शॉवर बैश की झलकियां साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Vikrant Massey की पत्नी Sheetal Thakur ने अपने फॉरेस्ट-थीम्ड बेबी शॉवर बैश की झलकियां कीं शेयर

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) जल्द ही अपने पहले बेबी का वेलकम करने वाले हैं। हाल ही में, शीतल की फैमिली ने उनके लिए एक भव्य बेबी शॉवर पार्टी की मेजबानी की, जिसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं। 

विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर की गोद भराई पार्टी

फरवरी 2022 में शादी के बंधन में बंधे विक्रांत और शीतल जल्द ही पैरेंटहुड क्लब में एंट्री करने जा रहे हैं। ऐसे में होने वाली मां शीतल को अपने परिवार वालों की तरफ से बेबी शॉवर पार्टी मिली। अब, 12 दिसंबर 2023 को शीतल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी शॉवर पार्टी की झलकियां पोस्ट कीं। होने वाली मां को अपने इस खास दिन पर फॉरेस्ट ग्रीन कलर की स्ट्रैपी स्लिप ड्रेस में देखा गया।

sheetal thakur baby shower

उन्होंने अपने लुक को मिनिमल रखा था और नेचुरल बालों के साथ सॉफ्ट मेकअप का विकल्प चुना था। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट गोल्ड इयररिंग्स और एक ब्रेसलेट से पूरा किया था। दूसरी ओर, विक्रांत ने सफेद टोन वाली पैंट के साथ सॉफ्ट पिंक कलर की शर्ट चुनी थी। एक फोटो में होने वाले पैरेंट्स को किस करते हुए देखा गया।

 Sheetal thakur's baby shower

हमने शीतल का बेबी शॉवर केक भी देखा, जो फॉरेस्ट-थीम से इंस्पायर्ड था और उस पर प्यारे जानवरों की फ्रॉस्टिंग थी। एक अन्य फोटो में शीतल अपनी एक दोस्त के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। हमने शीतल को उपहार के रूप में मिली एक बेबी डॉल को लिए हुए भी देखा और वह बेहद खुश नजर आईं। इसके साथ शीतल ने लिखा, "ज़िंदगी बहुत अधिक प्यारी होने वाली है। मेरे बेबीशॉवर से कुछ अंश।"

 Sheetal thakur's baby shower

 Sheetal thakur's baby shower

 Sheetal thakur's baby shower

जब Vikrant Massey ने पत्नी Sheetal की प्रेग्नेंसी पर पहली बार की बात, कहा- 'नर्वस-एक्साइटेड दोनों हूं', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इसके अलावा, बेबी शॉवर में कुछ गेम्स भी रखे गए थे, जिनमें होने वाले पिता विक्रांत डायपर बदलने के गेम को खेलते हुए दिखाई दिए, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ क्योंकि उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। एक अन्य तस्वीर में उन्होंने अपने बच्चे के लिए एक उपहार दिखाया और ज़ोर से हंसते हुए नजर आए।

 Sheetal thakur's baby shower

 Sheetal thakur's baby shower

जब विक्रांत ने अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी के बारे में की थी बात

विक्रांत और शीतल अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से दूर रखना पसंद करते हैं, लेकिन मीडिया से बातचीत के दौरान विक्रांत ने अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलने पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की थी। 'न्यूज 18' के साथ बातचीत में विक्रांत ने साझा किया था कि उन्हें मिश्रित भावनाएं महसूस हुई थीं और उनके शब्द कम पड़ गए थे। उन्होंने कहा था कि जब उन्हें शीतल की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला, तो वह बेहद खुश थे।

 Sheetal thakur's baby shower

जब विक्रांत ने अपनी मैरिड लाइफ के बारे में की थी बात, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, हम शीतल की गोद भराई पार्टी की और तस्वीरें देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते! तो आपको उनके बेबी शॉवर की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.