विक्रांत मैसी ने पत्नी शीतल ठाकुर को बताया अपनी 'रीढ़', शादी के बाद की लाइफ पर की बात

हाल ही में, एक मीडिया पोर्टल के साथ साक्षात्कार में एक्टर विक्रांत मैसी ने अपनी पत्नी शीतल ठाकुर के साथ अपने विवाहित जीवन के बारे में बात की। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

विक्रांत मैसी ने पत्नी शीतल ठाकुर को बताया अपनी 'रीढ़', शादी के बाद की लाइफ पर की बात

बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) मौजूदा समय में अपनी को-एक्ट्रेस राधिका आप्टे के साथ अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'फोरेंसिक' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। पिछले कुछ वर्षों में विक्रांत ने 'मिर्जापुर', 'लव हॉस्टल', 'हसीन दिलरुबा' और कई अन्य वेब सीरीज व फिल्मों में अभिनय में अपनी काबिलियत साबित की है। अभिनेता ने बॉलीवुड में अपने लिए एक जगह बनाई है और वह अपने जबरदस्त अभिनय से लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं।

vikrant massey

(ये भी पढ़ें- धीरज धूपर ने पत्नी विन्नी अरोड़ा के जन्मदिन पर लिखा प्यारा नोट, पैरेंट्स बनने की ऐसे ले रहे ट्रेनिंग)

पर्सनल लाइफ की बात करें तो, विक्रांत मैसी अपनी पत्नी शीतल ठाकुर के साथ सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद ले रहे हैं। विक्रांत ने 19 फरवरी 2022 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ अपनी शादी के कुछ प्यार भरे पलों को अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया था। तस्वीरों में, कपल अपने-अपने वेडिंग आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रहा था और उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। जहां शीतल लाल रंग के लहंगे में नजर आई थीं, वहीं विक्रांत ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी हुई थी। इसके साथ विक्रांत ने लिखा था, "सात साल का सफर, आज सात जनम में बदल गया। इस सफर में हमारा साथ देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।"

vikrant massey

vikrant massey

हाल ही में, 'बॉलीवुड बबल' के साथ एक साक्षात्कार में विक्रांत मैसी ने अपनी पत्नी शीतल ठाकुर के साथ अपने विवाहित जीवन के बारे में बात की और साझा किया कि, उनके लिए चीजें कैसे बदल गई हैं। अभिनेता ने ये भी साझा किया कि, वह अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य के मामले में कहीं अधिक जिम्मेदार और सावधान हो गए हैं। इसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि, शायद बहुत कुछ नहीं है, जो शादी के बाद बदला है, लेकिन निश्चित रूप से, कुछ चीजें बदल गई हैं। मैं कुछ चीजों के बारे में सोचता हूं, मेरे और मेरे परिवार के स्वास्थ्य के बारे में मुझे लगता है कि, मैं कहीं अधिक सावधान हो गया हूं। एक बहुत ही सकारात्मक तरीके से जिम्मेदारी की भावना आ गई है। काम के संबंध में मुझे लगता है कि, मैं विश्वास करना चाहता हूं कि, कुछ चीजें पॉजिटिव तरीके से अच्छे के लिए बदल गई हैं, लेकिन मैं उसके बारे में वास्तव में नहीं जानता।"

vikrant

(ये भी पढ़ें- 'लॉक अप' फेम अंजलि अरोड़ा ने कर ली है सगाई! खुद एक्ट्रेस ने बताई हकीकत)

आगे साक्षात्कार में विक्रांत ने अपनी प्यारी पत्नी शीतल की प्रशंसा की और बताया कि, वह हमेशा उन्हें खुद को चुनौती देने और बेहतर बनने के लिए प्रेरित करती हैं। बिंदास पति ने साझा किया कि, कैसे उनकी पत्नी हमेशा उनकी रीढ़ रही हैं और उन्होंने कहा, "शीतल वह हैं, जो हमेशा मेरी रीढ़ रही हैं। वह वही हैं, जो हमेशा मुझे खुद को परखने, खुद को चुनौती देने और अपने भीतर सर्वश्रेष्ठ लाने के लिए प्रेरित करती हैं। इसलिए मुझे लगता है कि, शायद थोड़ा अलग हुआ है, लेकिन आउटपुट या आउटलुक के संदर्भ में मुझे नहीं लगता कि, बहुत सी चीजें बदली हैं।"

vikrant

21 जून, 2022 को विक्रांत मैसी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी पत्नी शीतल ठाकुर के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को मैनेज करने की एक झलक साझा की थी। उन्होंने शीतल के साथ अपने वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें कपल को अपने-अपने बिस्तर पर लेटे देखा जा सकता था। इसके साथ ही विक्रांत ने खुलासा किया था कि, रात में उनकी और उनकी पत्नी शीतल के बीच किस तरह की बातचीत हुई थी। तस्वीर के ऊपर उन्होंने लिखा था, "पत्नी: गैस चेक किया? मैं: हां। पत्नी: दरवाजा? मैं: हां, वो भी। पत्नी: ठीक है, चलो, सो जाओ।"

vikrant massey

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ही नहीं, ये हैं वो फेमस एक्ट्रेसेस, जो शादी के कुछ महीनों बाद ही हो गई थीं प्रेग्नेंट)

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रांत आखिरी बार 'लव हॉस्टल' में नजर आए थे। फिलहाल, आपको विक्रांत और शीतल की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.