'भाबीजी घर पर हैं' फेम दीपेश भान का 41 साल की उम्र में निधन, कविता कौशिक ने की पुष्टि

टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में 'मलखान' के किरदार से घर-घर में मशहूर हुए दीपेश भान का 41 की उम्र में निधन हो गया है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

'भाबीजी घर पर हैं' फेम दीपेश भान का 41 साल की उम्र में निधन, कविता कौशिक ने की पुष्टि

टीवी इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' में 'मलखान' की भूमिका निभाकर घर-घर में फेमस हुए एक्टर दीपेश भान (Deepesh Bhan) का आज यानी 23 जुलाई 2022 को 41 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से पूरी टीवी इंडस्ट्री सदमे में है। 

dipesh

बताया जा रहा है कि, आज यानी 23 जुलाई 2022 की सुबह दीपेश क्रिकेट खेल रहे थे और अचानक से गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टेलीविजन अभिनेत्री कविता कौशिक ने इंस्टाग्राम पर दीपेश के निधन की पुष्टि की है। 

dipesh

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इमोशनल नोट लिखा। उन्होंने लिखा, ''दीपेश भान के 41 साल की उम्र में निधन की खबर से सदमे में हूं। वह 'FIR' में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कलाकार और एक फिट व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवन में कभी भी शराब नहीं पी, धूम्रपान नहीं किया या अपने स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ भी नहीं किया था। वह अपने पीछे पत्नी, एक साल का बच्चा, माता-पिता और हम सभी को अकेला छोड़कर चले गए हैं। मुझे वह प्यार और सम्मान याद है, जो उन्होंने हर किसी पर बरसाया था। मुझे अब विश्वास हो गया है कि, भगवान अच्छे लोगों को अपने पास जल्दी बुलाते हैं। इस खबर से दिल टूट गया है। यह एक काला दिन है। R.I.P दीपू।"

dipesh

dipesh

बता दें कि, दीपेश इन दिनों कॉमेडी टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में 'मलखान' के किरदार में नजर आ रहे थे। उनका ये किरदार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा था। इससे पहले वह 'कॉमेडी का किंग कौन', 'कॉमेडी क्लब', 'भूतवाला,' 'एफआईआर' और 'सुन यार चिल मार' जैसे टीवी शोज में काम कर चुके हैं।

deepesh

फिलहाल, हम भी उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.