जीजू भरत साहनी ने रणबीर-आलिया को दी शादी की बधाई, कहा- 'आपका सफर ढेर सारे बच्चों से भरा हो'

हाल ही में, एक्टर रणबीर कपूर के जीजू भरत साहनी ने अपने इंस्टा हैंडल से एक पोस्ट के जरिए अपने साले साहब को खास अंदाज में शादी की बधाई दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जीजू भरत साहनी ने रणबीर-आलिया को दी शादी की बधाई, कहा- 'आपका सफर ढेर सारे बच्चों से भरा हो'

बॉलीवुड के मोस्ट फेमस कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 14 अप्रैल 2022 को अपने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच शादी रचाई थी। न्यूली मैरिड कपल को ढेरों आशीर्वाद मिल रहे हैं। हाल ही में, रिद्धिमा साहनी के पति भरत साहनी ने भी इस क्यूट कपल को शादी की बधाई दी है। आइए आपको बताते हैं।

alia

पहले ये जान लीजिए कि, इस कपल की शादी की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी शादी में आइवरी कलर की ड्रेस पहनी थी। दोनों इस लुक में बेहद प्यारे लग रहे थे।

ranbir alia wedding photos

(ये भी पढ़ें-  प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग मनाया 'ईस्टर', पति संग समुद्री तट पर रोमांटिक दिखीं एक्ट्रेस)

अब बात करते हैं भरत साहनी के लेटेस्ट पोस्ट की। दरअसल, रिद्धिमा के पति और कपूर खानदान के दामाद भरत साहनी ने अपने इंस्टा हैंडल से इनकी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और रणबीर-आलिया के लिए स्पेशल नोट लिखकर शादी की बधाई भी दी है। भरत द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों में से एक में रणबीर-आलिया पूजा करतेनजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में दोनों एक-दूसरे को किस करते दिख रहे हैं। यहां देखिए वो तस्वीरें।

Ranbir Wedding

Ranbir Wedding

Ranbir Wedding

Ranbir Wedding

Ranbir Wedding

Ranbir Wedding

Ranbir Wedding

Ranbir Wedding

Ranbir Wedding

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए भरत ने लिखा, ‘पिछले कुछ दिन किसी परीकथा (फेरी टेल) से कम नहीं थे। प्यारे कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं। आप दोनों का बेहतरीन सफर प्यार, खुशियों और कई सारे बच्चों से भरा हो।‘

ranbir

इससे पहले, 14 अप्रैल 2022 को अपनी शादी के तुरंत बाद आलिया ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने लविंग हसबैंड रणबीर कपूर के साथ फोटोज की एक सीरीज को फैंस के साथ साझा किया था। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, "आज, अपने परिवार और दोस्तों से घिरे, घर पर… हमारी पसंदीदा जगह पर - जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं - हमने शादी कर ली। हमारे पीछे पहले से ही बहुत कुछ है, हम एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते ... यादें जो प्यार, हंसी, आरामदायक चुप्पी, मूवी नाइट्स, मूर्खतापूर्ण झगड़े, वाइन की खुशी और चाइनीज खाने से भरी हैं। हमारे जीवन में इस बहुत ही महत्वपूर्ण समय के दौरान सभी प्यार और प्रकाश के लिए धन्यवाद। इसने इस पल को और भी खास बना दिया है। प्यार, रणबीर और अली।''

ranbir alia wedding photos

ranbir alia wedding photos

ranbir alia wedding photos

ranbir alia wedding photos

(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी ने अपने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें कीं शेयर, बेटी लियाना के साथ दिए पोज

फिलहाल, हमें तो भरत साहनी द्वारा किया गया पोस्ट बेहद पसंद आया। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है। हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.