Bharti Singh के बेटे लक्ष्य को आए 6 दांत, नेटिजन ने कहा- 'ये तो तैमूर से भी ज्यादा सुंदर है'

हाल ही में, सोशल मीडिया पर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके बेटे गोला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गोला के दांतों के बारे में बताती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Bharti Singh के बेटे लक्ष्य को आए 6 दांत, नेटिजन ने कहा- 'ये तो तैमूर से भी ज्यादा सुंदर है'

कॉमेडी क्वीन के नाम से मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) जब से बेटे गोला (Golla) उर्फ लक्ष्य की मां बनी हैं, तब से वह काम के साथ-साथ अपने मां होने के फर्ज को भी बखूबी निभा रही हैं। भारती को अक्सर अपने बेटे गोला के साथ स्पॉट किया जाता है और इसमें कोई शक नहीं कि गोला की मासूमियत पर फैंस अपना दिल हार जाते हैं। हाल ही में, भारती को मुंबई एयरपोर्ट पर अपने बेटे के साथ स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने बताया कि गोला को कितने दांत आ चुके हैं। 

bharti singh

भारती ने बताया- गोला को आ चुके हैं 6 दांत

हाल ही में, पैपराजी इंस्टाग्राम पेज पर भारती सिंह और उनके बेटे गोला का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें भारती व्हाइट कुर्ते के साथ ब्लू जींस पहने हुए नजर आ रही हैं। बालों को बांधे हुए वह हमेशा की तरह काफी प्यारी लग रही हैं। वहीं, गोला प्रिंटेड ग्रे और व्हाइट कलर के को-ऑर्ड सेट में बेहद क्यूट लग रहे हैं। भारती अपने मजाकिया अंदाज और परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में जब एक फोटोग्राफर ने भारती से पूछा कि क्या गोला के दांत आ गए हैं, तो कॉमेडियन ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'गोला के 6 दांत आ गए हैं आपको पता भी नहीं चला।' 

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नेटिजंस ने गोला को बताया तैमूर से ज्यादा सुंदर

सोशल मीडिया पर जैसे ही भारती और गोला का यह वीडियो शेयर किया गया, वैसे ही फैंस ने गोला की क्यूटनेस की तारीफ करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने गोला को एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान से सुंदर बताते हुए कमेंट में लिखा, 'ये तो तैमूर से भी ज्यादा सुंदर है'। वहीं, अन्य यूजर्स ने भी गोला की काफी तारीफ की। यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स। 

golla

golla

golla

जब गोला ने सलमान खान से की थी मुलाकात, मिला था क्यूट गिफ्ट

इससे पहले, भारती लोहड़ी के मौके पर 'बिग बॉस 16' के 'वीकेंड का वार' में नजर आई थीं। इस दौरान वह अपने बेटे गोला और पति हर्ष लिंबाचिया के साथ दिखाई दी थीं। शो एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें भारती सिंह, सलमान खान को उनके किए हुए पुराने वादे को याद दिलाती हैं कि एक्टर ने कहा था कि वह उनके बेटे को लॉन्च करेंगे। इसके बाद भारती सिंह 'बिग बॉस' के स्टेज पर अपने बेटे को लेकर आती हैं। हालांकि, इस हंसी-मजाक के बीच सलमान, गोला को एक छोटा सा ब्रेसलेट गिफ्ट करते हैं, जैसा वह खुद भी पहनते हैं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

golla

फिलहाल, आपको गोला और भारती का लेटेस्ट वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.