भारती सिंह ने पति हर्ष लिंबाचिया को फनी अंदाज में दी सालगिरह की बधाई, एनिवर्सरी पर की ये डिमांड

हाल ही में, कॉमेडियन भारती सिंह ने एक फोटो और वीडियो शेयर कर अपने पति को फनी अंदाज में शादी की 5वीं सालगिरह की बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

भारती सिंह ने पति हर्ष लिंबाचिया को फनी अंदाज में दी सालगिरह की बधाई, एनिवर्सरी पर की ये डिमांड

भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) टीवी के मोस्ट पॉपुलर और क्यूट कपल हैं। दोनों की शादी 3 दिसंबर 2017 को हुई थी। आज यानी 3 दिसंबर 2022 को  उनकी शादी को 5 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपनी शादी की एक तस्वीर शेयर कर अपने पति को शादी की सालगिरह की बधाई दी है।

bharti singh

भारती ने 3 दिसंबर 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर कपल की शादी की है, जिसमें भारती और हर्ष शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी हसबैंड'। भारती द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर उनके फैंस से लेकर सेलिब्रिटी दोस्त तक अपना प्यार बरसा रहे हैं।

bharti singh

इसके साथ ही भारती ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने बेटे गोला उर्फ लक्ष्य सिंह लिंबाचिया के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में भारती कह रही हैं, ''हैप्पी एनिवर्सरी हर्ष। गोले की तरफ से गोले के मम्मी-पापा को हैप्पी एनिवर्सरी। हर्ष उठ जा। आज 3 दिसंबर है, आज के दिन हमारी शादी हुई थी। आज 5 साल हो गए हैं। आज का पूरा दिन हमारे साथ बिताना। हमें मुझे और गोला को बाहर घुमाने लेकर जाना, हमें शॉपिंग करवाना। पूरा दिन हमारे साथ बिता।'' इसके साथ भारती ने यह भी बताया कि वह अपने घर से इस वीडियो को बना रही हैं और वह चाहती हैं कि हर्ष ये वीडियो देखें और उन्हें बाहर घुमाने लेकर जाएं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

भारती ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ''ये मैसेज सिर्फ हर्ष लिंबाचिया के लिए है। दोस्तों क्या हर्ष ये सब कर पाएगा या नहीं, प्लीज कमेंट करके बताओ।'' भारती के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जहां उनके फैंस उन्हें सालगिरह की बधाई दे रहे हैं, वहीं सेलेब्स भी भारती के इस अंदाज पर रिएक्ट कर रहे हैं और कपल को शुभकामनाएं भेज रहे हैं।  

bharti

bharti singh

(भारती सिंह ने 7 महीने के बेटे लक्ष्य के लिए रखी थी अन्नप्राशन पूजा, गोला संग ट्विनिंग करती आई थीं नजर, देखें तस्वीरें)

जानकारी के लिए बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने 3 दिसंबर 2017 को शादी रचाई थी। कपल की शादी में कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। 3 अप्रैल 2022 को दोनों ने अपने बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था। इसके बाद से दोनों मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं। भारती और हर्ष टीवी के पॉपुलर कपल होस्ट हैं, जो अक्सर हर बड़े शो में नजर आते हैं।

bharti singh

फिलहाल, हम भी भारती और हर्ष को शादी की सालगिरह की बधाई देते हैं। तो आपको भारती का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.