भारती सिंह के जन्मदिन पर पति हर्ष ने दिया कीमती तोहफा, तो भावुक हुईं कॉमेडी क्वीन

हाल ही में, 'कॉमेडी क्वीन' भारती सिंह ने अपना 39वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने उन्हें कीमती तोहफा दिया। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

भारती सिंह के जन्मदिन पर पति हर्ष ने दिया कीमती तोहफा, तो भावुक हुईं कॉमेडी क्वीन

'कॉमेडी क्वीन' भारती सिंह (Bharti Singh) अपनी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं। भारती ने 3 जुलाई 2022 को अपना 39वां जन्मदिन मनाया। कॉमेडियन के इस खास दिन को उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने और खास बना दिया था, जिसकी झलकियां अब सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

BHARTI SINGH

दरअसल, भारती के पति हर्ष ने अपनी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की। फोटो में हर्ष और भारती अपने-अपने आउटफिट्स में काफी सुंदर लग रहे थे। जहां भारती ने हरे रंग की झिलमिलाती ड्रेस पहनी थी, वहीं हर्ष ने उन्हें काले रंग के टक्सीडो से मैच किया था। इस तस्वीर को शेयर कर हर्ष ने कैप्शन में लिखा था, ''हैप्पी बर्थडे मेरी जान।''

BHARTI SINGH

वहीं, 5 जुलाई 2022 को भारती सिंह ने अपने YouTube चैनल पर एक नया वीडियो साझा किया और अपने फैंस को अपनी मिनी बर्थडे पार्टी की झलक दिखाई। वीडियो में भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को अपने बेटे गोला के साथ वादियों की सैर करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, जब ये कपल डेस्टिनेशन पर पहुंचा, तो बारिश होने लगी और भारती को अपने जन्मदिन की पार्टी की चिंता सताने लगी। बाद में भारती व हर्ष कार में बैठकर रियल डेस्टिनेशन पर गए और दोनों ने एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम एंजॉय किया। 

BHARTI

(ये भी पढ़ें- पायल रोहतगी से संग्राम की हो गई थी लड़ाई, फिर जो हुआ, खुद संग्राम ने किया खुलासा [Exclusive])

वीडियो के दूसरे पार्ट में भारती को ब्लैक ड्रेस पहने हुए देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि, वह अपने जन्मदिन पर एक केक काटना चाहती थीं, लेकिन भारी बारिश ने उनकी योजना को बिगाड़ दिया। तभी हर्ष आते हैं और भारती को नीचे लेकर जाते हैं। गुब्बारों से सजा लिविंग एरिया और दीवार पर 'हैप्पी बर्थडे' की सजावट देख भारती दंग रह गईं। हम कॉफी टेबल पर चार केक भी देख सकते हैं और भारती ने उन्हें खुशी से काटा भी। यहां देखें वीडियो।

(ये भी पढ़ें- अली गोनी और जैस्मिन एयरपोर्ट पर किए गए स्पॉट, कैजुअल लुक में दिखे बेहद क्यूट)

हर्ष ने भारती को सरप्राइज पार्टी देने के साथ-साथ डायमंड स्टड और एक लैविश बैग भी दिया। उन्होंने बताया कि, हर्ष ने उन्हें जो बैग दिया है, वो 'गुच्ची' और 'एडिडास' के कोलेबोरेशन वाला लिमिटेड एडिशन का बैग है, जिसे वह लंबे समय से खरीदना चाह रही थीं। बर्थडे गर्ल उस स्वीट सरप्राइज से बहुत खुश थीं, जो भारी बारिश के बावजूद उनके पति ने कॉमेडियन को दिया। इस पर भारती काफी भावुक भी हो गईं और उन्होंने अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए पति हर्ष का धन्यवाद भी किया। 

BHARTI SINGH

GUCCI

(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर से पैपराजी ने पूछा- क्या आप बहू से मिलने लंदन जा रही हो? एक्ट्रेस ​ने दिया ये जवाब)

पार्टी से घर वापस जाते समय भारती और हर्ष ने बताया कि, वह अपने अगले YouTube वीडियो में अपने बच्चे का चेहरा दिखाएंगे। खैर, हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपको भारती के बर्थडे पार्टी का वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(Picture credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.