भोजपुरी इंडस्ट्री से एक दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने बनारस के सारनाथ स्थित एक होटल में आत्महत्या कर ली है। 21 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में जन्मी दिवंगत अभिनेत्री को कम उम्र से ही डांस और एक्टिंग करना पसंद था और वह 'टिक टॉक' के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी काफी पॉपुलर थीं।
आकांक्षा ने बनारस के एक होटल में सुसाइड कर लिया है। महज 26 साल की अभिनेत्री ने बीती रात यानी 25 मार्च 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील वीडियो भी साझा किया था। इसे देखने के बाद अब फैंस ये सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि कुछ घंटे पहले इतनी मस्ती करती एक्ट्रेस कैसे आत्महत्या कर सकती है। इस न्यूज के सामने आने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी अपना दुख जता रहे हैं।
अभिनेत्री का लास्ट वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
एक महीने पहले अभिनेत्री तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने वेलेंटाइन डे पर अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था। उन्होंने अपने सह-कलाकार व सिंगर समर सिंह के साथ प्यार भरी तस्वीरें साझा की थीं और लिखा था, "हैप्पी वेलेंटाइन डे।"
वर्क फ्रंट की बात करें, तो भोजपुरी अभिनेत्री ने 'मेरी जंग मेरा फैसला' फिल्म से अपनी शुरुआत की थी और इसमें एक छोटा कैमियो रोल किया था। अभिनेत्री को बाद में 'मुझसे शादी करोगी' और 'साजन' जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए पहचान मिली।
फिलहाल, हम भी एक्ट्रेस की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।