'बिग बॉस' फेम आर्यन वैद्य 29 अक्टूबर को करने वाले हैं दूसरी शादी, फ्लोरिडा की हैं होने वाली दुल्हन

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस' फेम आर्यन वैद्य जल्द ही दूसरी शादी करने वाले हैं। उनकी होने वाली दुल्हन अमेरिका के फ्लोरिडा से हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

'बिग बॉस' फेम आर्यन वैद्य 29 अक्टूबर को करने वाले हैं दूसरी शादी, फ्लोरिडा की हैं होने वाली दुल्हन

रियलिटी शो 'बिग बॉस' फेम आर्यन वैद्य (Aryan Vaid) जल्द ही दूसरी शादी करने वाले हैं। जी हां, सही सुना आपने। आर्यन जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड अरिन ऐनी वॉरेन (Arin Anne Warren) से शादी करेंगे। दोनों तीन सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। आर्यन ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। 

aryan vaid

मॉडल से अभिनेता बने आर्यन वैद्य ने पहली शादी साल 2016 में अमेरिकी फोटोग्राफर एलेक्जेंड्रा कोपले से की थी। हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं टिकी और आर्यन ने साल 2018 में तलाक ले लिया था। अब एक बार फिर आर्यन दूल्हा बनने की तैयारी में हैं।

aryan vaid

जानकारी के मुताबिक, आर्यन और अरिन 3 सालों से रिलेशनशिप में हैं। अरिन अमेरिका के फ्लोरिडा की रहने वाली हैं। उनके एक करीबी सूत्र ने 'पिंकविला' को बताया कि आर्यन वैद्य 29 अक्टूबर 2022 को क्लियरवॉटर बीच पर हयात होटल में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में अरिन वॉरेन को प्रपोज किया था और उन्होंने आर्यन के प्रपोजल को एक्सेप्ट भी कर लिया था। बाद में, वह उनके परिवार से मिलीं और उन्होंने भी इस रिश्ते के लिए हां कर दी। 

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

सूत्र ने आगे कहा, "अरिन की इच्छा थी कि वह जल्द से जल्द शादी कर लें और आर्यन उनसे शादी कर रहे हैं।" आर्यन और अरिन की मुलाकात 3 साल पहले फ्लोरिडा में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। जब 'पिंकविला' ने आर्यन से संपर्क किया, तो उन्होंने अपनी शादी की पुष्टि की और कहा, "हां, यह सच है।"

aryan vaid

बता दें कि आर्यन वैद्य साल 2006 में 'सोनी एंटरटेनमेंट' के लिए 'एंडेमोल इंडिया' द्वारा निर्मित अमेरिकी टीवी सेलिब्रिटी सीरीज 'बिग ब्रदर' के भारतीय संस्करण 'बिग बॉस' के पहले सीज़न में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। इसके अलावा वह 'ज़ी टीवी' के शो 'रब से सोना इश्'क में भी दिखाई दिए थे, जिसमें उन्होंने कैब ड्राइवर हैरी की भूमिका निभाई थी।

aryan vaid

फिलहाल, हमें आर्यन की शादी की तस्वीरों का इंतजार है। आपकी इस पर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.