Elvish Yadav 'टेम्पटेशन आइलैंड' की Nikki से हुए इम्प्रेस, उनकी जैसी लड़की से शादी की जताई इच्छा

हाल ही में, 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव 'टेम्पटेशन आइलैंड' शो में पहुंचे, जहां वह कंटेस्टेंट निक्की से काफी इम्प्रेस दिखाई दिए। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Elvish Yadav 'टेम्पटेशन आइलैंड' की Nikki से हुए इम्प्रेस, उनकी जैसी लड़की से शादी की जताई इच्छा

'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने हाल ही में डेटिंग रियलिटी शो 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए बतौर गेस्ट हिस्सा लिया। एल्विश अपने वन-लाइनर्स से फैंस का मनोरंजन करने के लिए जाने जाते हैं। इसका एक उदाहरण हमें 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' के लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में देखने को मिला।

'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' की निक्की से इम्प्रेस हुए एल्विश यादव

बता दें कि निक्की भामिदिपति, जो शो की सबसे खूबसूरत लड़कियों में से एक हैं, वह टेने डेविलियर्स को डेट कर रही थीं और बाद में उन्हें शो में जैद हदीद के साथ रोमांटिक होते देखा गया। जैद पहले 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा थे और एल्विश यादव के को-कंटेस्टेंट थे। अब जब एल्विश शो में आए, तो वह निक्की की अदाओं और पर्सनैलिटी से काफी इम्प्रेस हुए और उनकी काफी तारीफ करते हुए नजर आए।

elvish yadav

'JioCinema' के 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' में एल्विश को निक्की पर क्रश जताते हुए देखा गया। इतना ही नहीं, वह निक्की जैसी लड़की से शादी करने की इच्छा जताते हुए भी नजर आए। बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव और शो की फाइनलिस्ट मनीषा रानी के बीच अच्छी दोस्ती देखी गई थी। मनीषा उनके साथ फ़्लर्ट भी करती थीं, लेकिन एल्विश ने कभी भी इस पर सीरियस प्रतिक्रिया नहीं दी और जो कुछ था, वह दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं था। 

'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' में एल्विश की एंट्री पर फैंस का रिएक्शन

एल्विश यादव की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, जिससे उन्हें 'बिग बॉस ओटीटी सीज़न 2' की जीत के दौरान बहुत मदद मिली और भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो को जीतने वाले पहले वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में उनका नाम इतिहास में दर्ज हो गया। हालांकि, उन्हें लोगों के अन्य वर्गों से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था, जो एल्विश और उनके फैंस को 'किंग' बताते हैं। बहरहाल, इंटरनेट सेंसेशन भारत में सबसे बड़े प्रभावशाली लोगों में से एक हैं। सामने आए वीडियो को देखकर लोगों ने कमेंट सेक्शन में उन्हें देखने के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की।  

elvish yadav

elvish yadav

elvish yadav

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

जानें एल्विश यादव के बारे में

एल्विश यादव भारत में सबसे फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स में से एक हैं। वह अपने 'एल्विश यादव' यूट्यूब पेज पर वीडियो बनाते थे, जो उनके करियर का पहला कदम था। वर्तमान में उनके 10 मिलियन यूट्यूब सब्सक्राइबर्स और 15.7 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में उन्होंने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में जीत हासिल की। एल्विश यादव ने शो जीतने वाले पहले वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी बनकर बिग बॉस के इतिहास में अपना नाम भी दर्ज करा लिया है। उसके बाद वह कई म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुके हैं।

elvish yadav

Elvish Yadav Net Worth: 14 करोड़ के घर से 1.75 करोड़ की कार तक, बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं यूट्यूबर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' में एल्विश यादव की एंट्री के लिए आप कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.