बिपाशा बसु ने बताई अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स, जलेबी खाती आईं नजर

हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी कुछ झलकियां शेयर की हैं, जिनमें वह अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स का खुलासा करती हुई नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

बिपाशा बसु ने बताई अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स, जलेबी खाती आईं नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह जल्द ही मां बनने वाली हैं, जिसे लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स का खुलासा किया है।

bipasha

पहले ये जान लीजिए कि 16 अगस्त 2022 को बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने अपने मैटरनिटी शूट से खूबसूरत तस्वीरों के साथ अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी। तब से उनके प्रशंसक जल्द ही होने वाले माता-पिता पर प्यार बरसा रहे हैं। 

bipasha

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा के साथ कार में नजर आईं बेटी मालती, फोटो शेयर कर 'देसी गर्ल' ने लिखा- 'लो हम चले’)

गर्भावस्था में निश्चित रूप से बहुत कुछ खाने का मन करता है और अब बिपाशा बसु के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। दरअसल, 19 सितंबर 2022 को बिपाशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स का खुलासा किया है। तस्वीरों में होने वाली मां को हम जलेबियों का स्वाद चखते हुए देख सकते हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "अंत में कुछ मीठे की क्रेविंग्स।"

bipasha

bipasha

इससे पहले, 18 सितंबर 2022 को बिपाशा का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह सैलून से बाहर निकलते हुए स्पॉट की गई थीं। एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस दौरान होने वाली मां ने खूबसूरत नीले रंग की फ्लेयर्ड ड्रेस पहनी हुई थी और इसे क्रीम रंग के लेस श्रग व सफेद शूज के साथ जोड़ा था। 

(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने फिल्म 'मैरी क्रिसमस' के सेट से शेयर की खूबसूरत सेल्फी, दिखा गजब का ग्लो)

फिलहाल, बिपाशा बसु द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फोटोज आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.