दुल्हन ने छत से लटकी टोकरी में की ग्रैंड ब्राइडल एंट्री, यूजर ने कहा- 'दिखावे की भी लिमिट रखो'

हाल ही में, सोशल मीडिया पर हमें एक वीडियो मिला, जिसमें एक दुल्हन ने छत से लटकी टोकरी में ग्रैंड ब्राइडल एंट्री की। वीडियो देखने के बाद नेटिजंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइए बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

दुल्हन ने छत से लटकी टोकरी में की ग्रैंड ब्राइडल एंट्री, यूजर ने कहा- 'दिखावे की भी लिमिट रखो'

देसी शादियां सभी भव्यता और अच्छी व्यवस्थाओं के बारे में हैं। लंबे समय तक चलने वाले रीति-रिवाजों के साथ स्वादिष्ट भोजन से लेकर डांस और मौज-मस्ती तक, पारंपरिक शादियों में शामिल होना हमेशा मजेदार होता है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से दुल्हन और दूल्हे अपने शादी के दिन को यादगार बनाने के लिए कुछ यूनिक करते आ रहे हैं।

Couples throwing rice on each other

हाल ही में, हमने ट्विटर पर एक दुल्हन की ग्रैंड ब्राइडल एंट्री देखी और वीडियो ने हमें हैरान कर दिया। क्लिप में हम लाल लहंगा पहने एक खूबसूरत दुल्हन को फूलों से सजी टोकरी में अपने पिता के साथ खड़े हुए देख सकते हैं। हालांकि, ट्विस्ट यह था कि टोकरी छत पर लटकी हुई थी और स्पॉटलाइट ठीक दुल्हन और उसके पिता के चेहरे पर थी।

indian wedding

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों ने दुल्हन और उसके पिता को इस तरह की खतरनाक ब्राइडल एंट्री की योजना बनाकर अपनी संपत्ति दिखाने के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "अगर यह बीच हवा में टूट जाता और वे गिर जाते, तो कितना फनी होता।" एक अन्य ने कमेंट किया, “खुदा ना खास्ता.. कोई दुर्घटना हो जाए.. ये चीज टूट के गिर जाए और लटके हुवे बंदो में कोई मर जाए। क्या करोगे? मतलब दिखावे की भी एक लिमिट रखो।”

Bridal Entry Troll

Bridal Entry Troll

Bridal Entry Troll

(यह भी पढ़ें : मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने पहना 3डी फ्लोरल कढ़ाई वाला ग्रे लहंगा, बटरफ्लाई बैग संग किया स्टाइल)

नेटिजंस यहीं नहीं रुके, क्योंकि उन्हें वीडियो में और भी विचित्र चीजें दिखाई दीं। एक यूजर ने बैकग्राउंड में खड़े एक सूफी-वर्दीधारी व्यक्ति को ठीक देखा और उत्सुकता से पूछा कि ये किसलिए हैं। एक अन्य इंटरनेट यूजर ने दुल्हन के उदास चेहरे की ओर भी इशारा किया, क्योंकि वह अपनी ग्रैंड ब्राइडल एंट्री के पूरे वीडियो में मुस्कुराती हुई नहीं दिखाई दे रही थी।

Bridal Entry Troll

Bridal Entry Troll

(यह भी पढ़ें : मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने पहना मोतियों-क्रिस्टल से बना पारंपरिक लाल लहंगा, कलीरे थे बेहद खास)

फिलहाल, इस ब्राइडल एंट्री पर आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.