हर साल हम बहुत सारी शादियां देखते हैं और हर शादी की अपनी एक खूबसूरती होती है। हालांकि, कुछ ही शादियां होती हैं, जो हमारे दिलों में एक छाप छोड़ देती हैं। शादी के दिन, सभी का ध्यान दूल्हा-दुल्हन के वेडिंग ड्रेस पर होता है, जिसे शादी के बंधन में बंधने वाला कपल काफी मशक्कत के बाद फाइनल करता है।
जटिल रूप से डिज़ाइन किए गए लहंगे से लेकर रंगीन साड़ियों तक, हमने दुल्हनों को उनके सबसे खास दिन पर बेहद खूबसूरत कपड़ों में देखा है। हालांकि, लाल रंग का पहनावा भारतीय दुल्हनों को सबसे अधिक पसंद आता है। लेकिन आजकल की दुल्हनें लाल जोड़े को छोड़कर अपने पसंदीदा रगों का चुनाव कर रही हैं। हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' ने अपनी शादी के लिए सफेद रंग का लहंगा और हरे रंग का चूड़ा पहना था।
(ये भी पढ़ें- सिल्वर और गोल्डन गोट्टा-पट्टी वर्क के साथ दुल्हन ने पहना पीच लहंगा, लाइट मेकअप में दिखीं सुंदर)
दुल्हन सबा कपूर, फर्नीचर की दिग्गज कंपनी 'रेसिडेंस' की संस्थापक और मुख्य डिजाइनर हैं। हालांकि, उनके करियर की तरह, उनके शादी के लुक ने भी एक नया चलन स्थापित किया है। अपनी शादी के दिन के लिए दुल्हन ने डिजाइनर तरुण तहिलियानी के एक जटिल कढ़ाई वाले सफेद रंग के लहंगे को चुना था।
दुल्हन के वेडिंग लहंगे में एक भारी फ्लेयर्ड स्कर्ट, स्कैल्प-हेम के साथ एक स्वीटहार्ट नेकलाइन चोली और एक दुपट्टा शामिल था। दुल्हन के लुक की एक और खासियत थी, 'पीसीसी ज्वेलर्स' की डायमंड ज्वेलरी। उन्होंने अपने लुक को डायमंड नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और डायमंड माथा पट्टी से स्टाइल किया था। दुल्हन के लुक का एक और आकर्षण था, उनका हरे रंग का चूड़ा और चांदी के कलीरे।
(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने अपनी मेहंदी में पहना 3डी लहंगा, शादी के दिन स्लीवलेस चोली में लगीं बेहद खूबसूरत)
दुल्हन ने सामान्य मेहंदी को छोड़कर अपनी शादी के दिन सफेद हीना मेहंदी का चयन किया था। उनकी मिनिमल व्हाइट मेहंदी ने सभी को कूल वाइब्स दिए और उनके वेडिंग लुक को सबसे अलग बना दिया। उन्होंने फ्रेंच मेनीक्योर और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को कंफर्टेबल रखा था। वहीं, उनके दूल्हे ईशान खोसला ने मिंट-ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी थी। इस कपल ने अपने खास दिन पर एक-दूसरे के साथ जुड़कर सभी को कई कपल गोल्स दिए।
(ये भी पढ़ें- सब्यसाची दुल्हन ने पहना यूनिक रंगों से बना मल्टीकलर लहंगा, रजवाड़े दुपट्टे ने बढ़ाई खूबसूरती)
फिलहाल, हमें इस दुल्हन का पूरा लुक बहुत पसंद आया। तो आपको उनकी सफेद मेहंदी और सफेद लहंगा कैसा लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।