By Pooja Shripal Last Updated:
मशहूर सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर (Sanjeev Kapoor) अपने कुकिंग शोज की बदौलत घर-घर में फेमस हैं। 'खाना खजाना' फेम संजीव दुनिया के पहले ऐसे शेफ हैं, जिनके पास 24X7 फूड और लाइफस्टाइल चैनल है। संजीव को पाक कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा 'बेस्ट शेफ ऑफ इंडिया' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हाल ही में, उन्होंने अपनी बेटी रचिता कपूर की शादी की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
संजीव कपूर के निजी जीवन के बारे में बात करें, तो उन्होंने साल 1992 में एलोना से शादी की थी। वे दो खूबसूरत बेटियों कृति कपूर और रचिता कपूर के गर्वित माता-पिता हैं। अब, संजीव की खुशी सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी बेटी रचिता की 5 अक्टूबर 2022 को शादी की थी।
रचिता कपूर ने अपने प्यार डैरेन से दुबई में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी। उन्होंने 9 अक्टूबर 2022 को अपनी हिंदू शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने मैचिंग कुंदन ज्वेलरी के साथ पूरा किया था। वहीं, उनके दूल्हे डैरेन ने सफेद शेरवानी में उन्हें मैच किया था। साथ में कपल 'मेड फॉर ईच अदर' लग रहा था।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
हाल ही में, हमें उनकी प्री और पोस्ट-वेडिंग बैश की अन्य तस्वीरें मिलीं। एक वीडियो में संजीव कपूर को अपनी बेटी रचिता को उनकी ईसाई शादी के लिए ले जाते हुए देखा जा सकता है, जो देखने के लिए एक भावनात्मक दृश्य था।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
(ये भी पढ़ें- 'खुदा हाफिज 2' फेम शिवालिका ओबेरॉय जल्द करेंगी अभिषेक पाठक संग शादी, बताया वेडिंग प्लान)
संजीव कपूर सिर्फ एक कमाल के शेफ ही नहीं, बल्कि एक अच्छे पिता भी हैं। 'द मॉमी टेल' के साथ एक साक्षात्कार में संजीव की पत्नी एलोना ने खुलासा किया था कि वह और संजीव कपूर अपनी बेटी रचिता व कृति को विशेष मूल्य सिखाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। एलोना ने कहा था, “रचिता और कृति दोनों आज्ञाकारी लेकिन स्मार्ट बच्चे हैं। ये दोनों हमेशा ग्राउंडेड रही हैं, स्कूल में हमेशा अच्छा किया है और अब अपनी उच्च शिक्षा में भी वे चमक रही हैं। उन्होंने हमारे लिए पालन-पोषण को आसान बना दिया है और हम इस तरह से भाग्यशाली रहे हैं। संजीव और मैं उन्हें विशेष मूल्य सिखाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।”
(ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस रेखा की टोटल नेट वर्थ: आलीशान घर और महंगी गाडियों की मालकिन हैं एक्ट्रेस)
जहां संजीव कपूर पाक कला की दुनिया में एक प्रमुख नाम हैं, वहीं उनकी पत्नी एलोना कपूर भी उनसे कम नहीं हैं। वह भी अपने पति की तरह ही एक अद्भुत शेफ हैं।
(ये भी पढ़ें- 'कभी खुशी कभी गम' के सेट से अमिताभ बच्चन-जया की अनदेखी रोमांटिक तस्वीर आई सामने)
फिलहाल, हम भी संजीव कपूर की बेटी रचिता और डैरेन को बधाई देते हैं। तो आपको इनकी शादी की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।