Chiranjeevi ने एक करोड़ की 'MUV Toyota Vellfire' कार के नंबर के लिए खर्च किए 5 लाख रुपए

साउथ एक्टर चिरंजीवी ने अपने कार कलेक्शन में एक शानदार 'MUV Toyota Vellfire' को जोड़ा है और फैंसी नंबर प्लेट के लिए एक बड़ी रकम खर्च की है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Chiranjeevi ने एक करोड़ की 'MUV Toyota Vellfire' कार के नंबर के लिए खर्च किए 5 लाख रुपए

80 के दशक से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय अभिनेता चिरंजीवी (Chiranjeeviबेहद पॉपुलर और विश्वसनीय अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनेता वर्तमान में कथित तौर पर एक नई कार 'Toyota Vellfire' खरीदने के लिए चर्चा में हैं। खबर है कि उन्होंने कथित तौर पर कार की फैंसी नंबर प्लेट के लिए 5 लाख रुपए खर्च किए हैं।

चिरंजीवी ने नई कार के नंबर पर खर्च किए 5 लाख

चिरंजीवी ने अपने प्रभावशाली ऑटोमोबाइल कलेक्शन में एक शानदार 'MUV Toyota Vellfire' को शामिल किया है। इस शानदार कार की कीमत कथित तौर पर 1 करोड़ रुपए है। नई टोयोटा एसयूवी को टॉलीवुड सेलेब्स के बीच एक लोकप्रिय कार कहा जाता है, क्योंकि कथित तौर पर जूनियर एनटीआर और नागा बाबू भी इस कार के मालिक हैं।

Chiranjeevi

यही नहीं, चिरंजीवी ने कार के नंबर प्लेट के पंजीकरण के लिए 5 लाख रुपए और खर्च किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी शानदार नई कार के नंबर प्लेट के तौर पर TS09GB1111 रजिस्टर कराया था। कहा जाता है कि मेगास्टार के पास यह पंजीकरण संख्या है, क्योंकि उनके सभी वाहन के नंबर इसी नंबर से ​रजिस्टर्ड हैं।

चिरंजीवी का कार कलेक्शन

चिरंजीवी को कारों से प्यार है और उनका गैरेज कई लग्जीरियस कारों से भरा है। अभिनेता के पास 'रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी', 'रेंज रोवर वोग', 'टोयोटा लैंड क्रूजर' और 'रोल्स रॉयस' हैं, जो उनके बेटे और 'आरआरआर' अभिनेता राम चरण द्वारा उपहार में दी गई है। हालांकि, वह बहुत जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं।

Chiranjeevi

चिरंजीवी की आने वाली फिल्में

चिरंजीवी निर्देशक मेहर रमेश की मसाला एंटरटेनर फिल्म 'भोला शंकर' में मुख्य भूमिका निभाएंगे। बहुप्रतीक्षित फिल्म में तमन्ना भाटिया और कीर्ति सुरेश भी हैं। 'भोला शंकर' दुनिया भर में 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।  

Chiranjeevi

चिरंजीवी की टोटल नेट वर्थ: 20 करोड़ के आलीशान घर से लग्जीरियस गाड़ियों तक के हैं मालिक। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, चिरंजीवी की लग्जीरियस लाइफस्टाइल के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.