'DID 4' के जज Mudassar Khan की पत्नी Riya Kishanchandani ने 'वलीमा' में पहना पाकिस्तानी स्टाइल लहंगा

'डांस इंडियन डांस 4' के जज मुदस्सर खान की पत्नी रिया किशनचंदानी ने अपने 'वलीमा' में पाकिस्तानी स्टाइल का लहंगा पहनकर मुस्लिम ब्राइड बनीं। आइए आपको तस्वीरें दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'DID 4' के जज Mudassar Khan की पत्नी Riya Kishanchandani ने 'वलीमा' में पहना पाकिस्तानी स्टाइल लहंगा

कोरियोग्राफर मुदस्सर खान (Mudassar Khan) डांस की दुनिया में एक जाना माना नाम हैं, उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान और कई बॉलीवुड हस्तियों को कोरियोग्राफ किया है। वह डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के चौथे, पांचवें और छठे सीज़न में बतौर जज फेमस हुए। मशहूर कोरियोग्राफर आखिरकार अपने प्यार रिया किशनचंदानी से शादी के बंधन में बंध गए हैं। जहां उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं, वहीं वलीमा के लिए रिया का लुक हर किसी का दिल जीत रहा है।

मुदस्सर खान की पत्नी ने अपने वलीमा में पहना खूबसूरत रेड पाकिस्तानी स्टाइल का लहंगा

4 दिसंबर 2023 को मुदस्सर खान की पत्नी रिया किशनचंदानी ने अपने वलीमा समारोह की तस्वीरें साझा की थीं। बता दें कि वलीमा शादी के बाद दूल्हे पक्ष द्वारा आयोजित की जाने वाली एक रस्म है। समारोह के लिए रिया ने पाकिस्तानी स्टाइल वाला रेड कलर का लहंगा चुना था। उनके आउटफिट पर हर तरफ बारीक गोल्डन वर्क था। हमें ट्रेल्ड लहंगा स्कर्ट के साथ लॉन्ग कुर्ती भी पसंद आई।

Mudassar Khan wife

दुल्हन ने अपने हैवी रेड लहंगे को मिनिमल ज्वेलरी के साथ खूबसूरती से एक्सेसराइज किया था। उन्होंने चोकर नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका चुना था। उन्होंने सॉफ्ट स्मोकी आईज और ग्लासी पिंक लिप्स व डेवी मेकअप के साथ अपने लुक को बेहतर बनाया था।

Mudassar Khan

मुदस्सर खान और रिया किशनचंदानी की ड्रीमी वेडिंग

3 दिसंबर 2023 को मुदस्सर ने रिया किशनचंदानी के साथ अपनी ड्रीमी वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें साझा की थीं। इस कपल को व्हाइट कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए देखा गया था। जहां मुदस्सर गोल्डन वर्क वाली व्हाइट शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे थे, वहीं रिया गोल्डन वर्क वाले व्हाइट शरारा में सजी हुई थीं। दुल्हन के रूप में एंट्री करते समय उन्होंने रेड कलर का दुपट्टा भी कैरी किया हुआ था।

Mudassar Khan

दुल्हन ने सॉफ्ट मेकअप और न्यूड पिंक-टोन लिपस्टिक के साथ अपने लुक को सटल रखा था। उन्होंने अपने लुक को मांग टीका, पासा और एक बड़े चोकर से सजाया था। वह पर्ल बैंगल्स पहने भी नजर आईं, जो उनके लुक में एक कूल वाइब जोड़ रहा था। तस्वीरें शेयर करते हुए मुदस्सर ने लिखा था, "अलहम्दुलिल्लाह, दुनिया की सबसे खूबसूरत इंसान रिया किशनचंदानी से शादी हुई। हमारे सभी दोस्तों और प्रियजनों के समर्थन और प्यार के लिए हम दोनों के परिवारों को धन्यवाद। दुआ में याद रखना..।"

Mudassar Khan

शादी की सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आप मुदस्सर की पत्नी रिया के वलीमा समारोह के लिए उनके आउटफिट के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.