पायल रोहतगी-संग्राम सिंह के रिसेप्शन की झलकियां आईं सामने, बेज गाउन में सुंदर दिखीं एक्ट्रेस

स्टार कपल पायल रोहतगी और पहलवान संग्राम सिंह के वेडिंग रिसेप्शन की झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पायल रोहतगी-संग्राम सिंह के रिसेप्शन की झलकियां आईं सामने, बेज गाउन में सुंदर दिखीं एक्ट्रेस

रियलिटी शो 'लॉक अप' फेम पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) और पहलवान संग्राम सिंह ने 9 जुलाई 2022 को आगरा में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। कपल ने कल यानी 14 जुलाई 2022 को नई दिल्ली के 'इंडिया हैबिटेट सेंटर' में अपनीशादी के रिसेप्शन की मेजबानी की, जिसमें राजनीति और मनोरंजन जगत के कई सितारों ने शिरकत की। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

payal

(ये भी पढ़ें- ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग अपने रिश्ते को किया ऑफिशियल, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़)

अपने रिसेप्शन में डेवी पिंक मेकअप के साथ बेज कलर के गाउन में पायल ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने अपने बालों को स्ट्रेट रखा हुआ था और इसके साथ मैचिंग नेकलेस व इयररिंग्स भी पहने थे। वहीं, संग्राम सिंह हल्के रंग के पॉकेट स्क्वायर के साथ थ्री-पीस ब्लैक सूट में हैंडसम लग रहे थे। स्टेज पर जाने से पहले कपल ने रेड कार्पेट पर कैमरों के लिए एक पोज दिया। रिसेप्शन में दोनों ने थ्री-टीयर केक काटकर इसे सेलिब्रेट किया।

payal

payal

रिसेप्शन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यवर्धन राठौर और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद थीं। निशानेबाज दादी अपने पारंपरिक हरियाणवी पोशाक में नजर आईं। एकता कपूर के रियलिटी शो 'लॉक अप' में पायल की सह-प्रतियोगी के रूप में देखी गई कांग्रेस नेता तहसीन पूनावाला भी समारोह में मौजूद थीं।

(ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन ने कर ली है सगाई! रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस, ललित मोदी ने शादी पर कही ये बात)

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी 9 जुलाई 2022 को हुई थी। अपने वेडिंग-डे पर पायल ने लाल रंग का लहंगा और संग्राम ने बेज रंग की शेरवानी पहनी थी, जिसमें दोनों काफी प्यारे लग रहे थे। 'सर्वाइवर इंडिया' शो में मिलने के बाद प्यार में डूबा कपल शादी के बंधन में बंधने से पहले 12 साल तक रिलेशनशिप में था। उन्होंने 2020 में अपनी शादी की योजना बनाई थी, लेकिन महामारी की वजह से इसे कैंसिल करना पड़ा था।

payal sangram

फिलहाल, आपको पायल और संग्राम सिंह का रिसेप्शन लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.