पायल रोहतगी से संग्राम की हो गई थी लड़ाई, फिर जो हुआ, खुद संग्राम ने किया खुलासा [Exclusive]

एक्ट्रेस पायल रोहतगी 9 जुलाई 2022 को अपने बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह के साथ शादी करने वाली हैं। इससे ठीक पहले, उनके मंगेतर संग्राम ने पायल से हुए एक बड़े झगड़े का खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

पायल रोहतगी से संग्राम की हो गई थी लड़ाई, फिर जो हुआ, खुद संग्राम ने किया खुलासा [Exclusive]

एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) 12 सालों तक रेसलर संग्राम सिंह (Sangram Singh) को डेट करने के बाद अब उनके साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 9 जुलाई 2022 को दोनों आगरा में अपने परिजनों व करीबियों के बीच ही शादी करेंगे और 14 जुलाई को दिल्ली में अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखेंगे। शादी से ठीक पहले पायल के होने वाले पति संग्राम सिंह ने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं। 

SANGRAM SINGH

दरअसल, हाल ही में 'BollywoodShaadis' से खास बातचीत में संग्राम सिंह ने अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात की और उन्होंने एक बड़ी लड़ाई को भी याद किया। साथ ही उन्होंने बताया कि, जब पायल ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप' में संग्राम सिंह से शादी करने की बात को कबूला था, तब उन्होंने शादी का फैसला किया था। 

SANGRAM SINGH

अर्जुन पुरस्कार विजेता पहलवान ने ट्विटर हैंडल पर शादी की घोषणा करते हुए लिखा था, "पायल बहुत अच्छी लड़की हैं। हम दोनों एक जैसे हैं, फिर भी अलग हैं। हर जोड़े की मानसिकता और जीवन शैली समान होनी चाहिए। हमने मार्च में शादी की योजना बनाई थी, लेकिन दोनों काम के चलते बिजी थे। इसलिए हम जुलाई में अपने जन्मदिन के करीब शादी करेंगे। भगवान सब पर कृपा करें।"

TWITTER

'BollywoodShaadis' से बात करते हुए संग्राम ने खुलासा किया कि, वह पायल से शादी करने को लेकर कैसा महसूस करते हैं। उन्होंने बताया कि, उन्हें पायल से बेहतर लड़की कभी नहीं मिल सकती है। संग्राम ने कहा, "बहुत अच्छा लगता है, जिसे आप चाहते हो, उसके साथ शादी करने जा रहे हो। यह एक अद्भुत एहसास है। इसमें कोई संदेह नहीं है, मैं बहुत खुश हूं। मुझे लगता है पायल से अच्छी लड़की मुझे मिल नहीं सकती थी और उन्हें भी मुझसे अच्छा लड़का नहीं मिल सकता था।"

'लॉक अप' में पायल की बहस होने के बाद किया प्रपोज

SANGRAM SINGH

संग्राम ने यह भी कहा कि, पायल से जब वो पहली बार मिले थे, तो उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि, वो उनसे शादी करेंगे, लेकिन आखिरकार वो शादी करने के लिए तैयार हैं और यह अच्छा लगता है। जब हमने संग्राम से पूछा कि, उन्होंने पायल को कैसे प्रपोज किया था, तो उन्होंने कहा, "हम इतने साल से साथ हैं, हमने सोचा था शादी करेंगे, लेकिन कुछ ऐसा रहा कि, हम नहीं कर पाए थे। पर जब वो बीच में शो (लॉक अप) पर गईं, तो वह लोग इन्हें (पायल) चिढ़ा रहे थे, इस पर पायल की बहस भी हुई। फिर वहां मैंने उनको प्रपोज किया।''

पायल से हो गई थी बड़ी लड़ाई

SANGRAM SINGH

(ये भी पढ़ें- 'ना आना इस देस लाडो' फेम नताशा शर्मा की हुई गोद भराई, सिल्क साड़ी में दिखीं काफी सुदंर)

इस इंटरव्यू में संग्राम ने पायल से अपनी बड़ी लड़ाई के बारे में भी बात की। उन्होंने साझा किया कि, हर जोड़े के बीच झगड़े और तर्क होते हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया, जब उनकी पायल से बड़ी लड़ाई हो गई थी। संग्राम कहते हैं, "कपल में हमेशा छोटी-मोटी नोक-झोंक होती रहती है। पायल अलग हैं या मैं अलग, दो बर्तन रहेंगे, तो आवाज तो आएगी ही। एक बार ऐसी हमारी तू-तू मैं-मैं बढ़ गई थी, लेकिन जब हमारी बड़ी लड़ाई हुई, तो फिर पायल ने मुझे मनाया। शाम होते ही हम अपना सारा तर्क सुलझा लेते हैं।"

हनीमून पर जाएंगे कश्मीर

PAYAL ROHATGI

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने करण जौहर के शो पर पहनी 1 लाख से ज्यादा की ड्रेस, डायमंड रिंग की फ्लॉन्ट)

जब हमने संग्राम से उनके हनीमून प्लान के बारे में पूछा, तो पहलवान ने कहा कि, वह भारत का टूर करना चाहते हैं, क्योंकि यहां बहुत सारी अविश्वसनीय जगहें हैं। अपने हनीमून प्लान के बारे में बात करते हुए संग्राम ने साझा किया, "हम प्लानिंग कर रहे थे कि, हम अरुणाचल प्रदेश जाएंगे। मेरा मन है कि, भारत में बहुत जगह हैं, जो अविश्वसनीय हैं। फिर पायल ने बोला कि, धारा 370 हट गई है, तो हमें कश्मीर जाना चाहिए, तो हमारा प्लान कश्मीर का है। पर उससे पहले हम मुंबई में रिसेप्शन करेंगे।"

SANGRAM SINGH

(ये भी पढ़ें- पायल रोहतगी अपनी शादी में पहनेंगी नानी का दिया हुआ सोने का कड़ा, कहा- 'ये उनका आशीर्वाद है')

फिलहाल, हमें तो पायल की शादी की फोटोज के सामने आने का इंतजार है। तो आपको संग्राम और पायल की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.