Debina Bonnerjee ने पति गुरमीत व बेटियों लियाना-दिविशा संग मनाई होली, बेहद खुश दिखी फैमिली

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली संग मनाई गई होली की तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Debina Bonnerjee ने पति गुरमीत व बेटियों लियाना-दिविशा संग मनाई होली, बेहद खुश दिखी फैमिली

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी होली की धूम मची हुई है। फेमस टीवी कपल देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjeeऔर गुरमीत चौधरी ने भी अपने दोस्तों और फैमिली के साथ होली मनाई है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी होली जश्न की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

debina holi

देबिना बनर्जी ने दोनों बेटियों संग मनाई होली

दरअसल, 8 मार्च 2023 को देबिना बनर्जी ने अपने इंस्टा हैंडल से होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। इन फोटोज में एक्ट्रेस अपनी दोनों बेटियों लियाना और दिविशा व पति गुरमीत के साथ नजर आ रही हैं। सभी व्हाइट ड्रेस में ट्विनिंग करते हुए काफी प्यारे लग रहे हैं। 

debina holi

debina holi

जहां दोनों बेटियां व्हाइट कुर्ता-पायजामा में क्यूट लग रही हैं। वहीं व्हाइट चिकनकारी सूट में देबिना काफी प्यारी नजर आ रही हैं और कुर्ता-पायजामा में गुरमीत भी अपनी फैमिली के साथ बेहद खुश दिखे। 

debina holi

debina holi

debina holi

एक फोटो में जहां गुरमीत और देबिना अपने घर में पूजा करते दिख रहे हैं, वहीं एक में देबिना अपनी मां के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। एक अन्य तस्वीर में कपल अपने दोस्तों के साथ दिख रहा है। तस्वीरों के साथ पोज देते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, "हमारी वाली होली।"

debina holi

debina holi

debina holi

देबिना ने पति गुरमीत को विश किया था बर्थडे

इसके पहले, 22 फरवरी 2023 को गुरमीत के बर्थडे पर उनकी प्यारी पत्नी देबिना ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी थी। शेयर की गई तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को किस करते हुए भी दिखाई दे रहे थे। फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने पति के लिए एक खास नोट भी लिखा था। उन्होंने लिखा था, "हैप्पी हैप्पीस्ट माई लव। वो क्या पूछते हैं, 'आपके प्यार की परिभाषा क्या है... मैं कहती हूं 'गुरु'। जन्मदिन मनाने के बहुत सालों तक…प्यार, खुशी और समृद्धि की कामना करती हूं।"

debina holi

debina holi

debina holi

बता दें कि गुरमीत और देबिना के लिए साल 2022 काफी खुशियां लाने वाला था। दोनों ने शादी के करीब 10 साल के बाद इसी साल अपनी दोनों बेटियों का स्वागत किया था। अब दोनों अपनी फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। 

debina holi

फिलहाल, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.