रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण लंबे समय बाद दिखे साथ, यॉट राइडिंग का लुत्फ उठाते आए नजर

हाल ही में, एक्टर रणवीर सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी व एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ यॉट राइडिंग का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण लंबे समय बाद दिखे साथ, यॉट राइडिंग का लुत्फ उठाते आए नजर

बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के लाखों चाहने वाले हैं। फैंस को इनकी एक झलक पाने का इंतजार रहता है। हालांकि, पिछले काफी दिनों से आ रही दोनों के अलगाव की खबरों ने फैंस को निराश कर दिया था। रणवीर और दीपिका लंबे समय से एक-दूसरे के साथ भी नहीं दिखाई दिए थे, जिससे इनके अलगाव की खबरें तेज होने लगी थीं। हालांकि, अब इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए रणवीर ने एक खूबसूरत वीडियो साझा किया है, जिसमें वह पत्नी दीपिका के साथ नजर आ रहे हैं।

ranveer-deepika

लंबे समय के बाद रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अपनी निजी जिंदगी की एक झलक साझा की है। 2 नवंबर 2022 की रात रणवीर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दीपिका और उन्हें एक यॉट की सवारी करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो उनकी फॉरेन वेकेशन का लग रहा है।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

रणवीर-दीपिका से ऐश्वर्या-अभिषेक तक, इन सेलेब कपल्स के अलगाव की खबर ने बटोरी थीं सुर्खियां

वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के लिए "#cutie" लिखा। उन्होंने वीडियो में 'गुड वाइब्स' टैग भी जोड़ा। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका एक यॉट पर रणवीर के साथ बैठी हैं। वह एक सफेद टी-शर्ट, सफेद जूते और मोजे के साथ ब्लैक शॉर्ट्स में हैं और हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही हैं। रणवीर ने उनको सफेद टी-शर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट में नियॉन कलर की स्लीपर्स के साथ ट्विन किया।

deepika-ranveer

पिछले काफी समय से रणवीर और दीपिका अपने-अपने काम में काफी बिजी हैं। 2 नवंबर 2022 को दीपिका की शाहरुख खान संग अपकमिंग फिल्म 'पठान' का टीज़र रिलीज़ किया गया। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। वह वर्तमान में प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म पर काम कर रही हैं। इसके अलावा, उनके पास ऋतिक रोशन के साथ भी एक फिल्म है, जिसका टाइटल 'फाइटर' है। 

deepika-ranveer

(बेहद आलीशान है दीपिका-रणवीर का घर, देखें अंदर की खूबसूरत तस्वीरें)

रणवीर की बात करें, तो उन्हें 18 दिसंबर 2022 को कतर में 'फीफा विश्व कप' के फाइनल में भाग लेने और भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, उन्हें नवंबर 2022 में आयोजित होने वाले 'माराकेच अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव' में 'एटोइल डी' से सम्मानित किया जाएगा। ये फिल्म फेस्टिवल मोरक्को शहर में 11 से 19 नवंबर 2022 तक चलेगा। फिल्मों की बात करें, तो वह करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग कर चुके हैं। इसके अलावा, उनके पास रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' भी है।

rohit shetty

फिलहाल, आपको दीपिका और रणवीर का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.