प्रेग्नेंट Dipika Kakar ने रेनोवेटेड किचन की दिखाई झल​क, स्मार्ट कैबिनेट के साथ दिया है व्हाइट लुक

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी न्यू मॉर्डन किचन की झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रेग्नेंट Dipika Kakar ने रेनोवेटेड किचन की दिखाई झल​क, स्मार्ट कैबिनेट के साथ दिया है व्हाइट लुक

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस व होने वाली मां दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर अपने जीवन की झलकियां साझा करती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने लाखों फैंस को अपने न्यूली-रेनोवेटेड किचन का टूर कराया है। उत्तम दर्जे की स्मार्ट कैबिनेट्स के साथ उनकी रसोई की सभी चीजें व्हाइट हैं। दीपिका ने खुशी-खुशी साझा किया कि कैसे उन्होंने एक छोटे किचन को स्मार्ट किचन में बदल दिया है।

dipika

दीपिका कक्कड़ ने न्यूली-रेनोवेटेड किचन का कराया टूर

अपने लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका ने अपनी न्यूली-रेनोवेटेड किचन का टूर कराया। उन्होंने अपनी छोटी रसोई को खूबसूरती से स्मार्ट ​कैबिनेट्स और आकर्षक दिखने के साथ उत्तम दर्जे के ऑल-व्हाइट किचन टॉप में बदल दिया है। अभिनेत्री जिन्हें खाना बनाना और सोशल मीडिया पर अपने डिशेज को साझा करना पसंद है, उन्होंने अपने खाना पकाने के स्थान को एक ब्यूटीफुल प्लेस में बदलना सुनिश्चित किया। उन्होंने अपनी बालकनी में स्टोरेज यूनिट को स्थान दिया है और यह बिल्कुल सही दिखता है।

dipika

दीपिका अपने किचन काउंटर को एक सफेद नॉन-एब्जॉर्बेंट किचन टॉप के साथ जोड़कर एक आधुनिक काउंटर बनाने के लिए उत्साहित थीं। उन्होंने खुशी से साझा किया कि उनका सफेद किचन टॉप तेल और कलर्स जैसे दागों को अवशोषित नहीं करेगा और इसे साफ करना आसान है। दीपिका ने अपने किचन में एक स्मार्ट कैबिनेट भी लगाई है। इसका शटर एक टैप से खुल जाता है और यह एक टैप से बंद हो जाता है। उनकी नई रसोई सुपर ब्यूटीफुल दिखती है और यह हैप्पी वाइब्स को बिखेरती है। किचन का पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

dipika

dipika

दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

22 जनवरी 2023 को दीपिका और शोएब ने एक क्यूट फोटो के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। तस्वीर में हम दीपिका और शोएब को व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए देख सकते हैं। फोटो में सिर्फ कपल की पीठ दिखाई दे रही थी, उन्होंने मैचिंग कैप पहन रखी थी, जिस पर, 'मॉम टू बी' और 'डैड टू बी' लिखा था। दोनों के फैंस ने शादी के बाद से उनकी गर्भावस्था की घोषणा का बेसब्री से इंतजार किया था और इस खबर के सामने आने के बाद उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।

dipika

शोएब इब्राहिम-दीपिका कक्कड़ का 2022 में हुआ था मिसकैरेज

शोएब इब्राहिम के यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी को छुपाने की वजह का खुलासा किया। शोएब और दीपिका ने साझा किया था कि उन्होंने जानबूझकर तीन महीने तक खबर का खुलासा नहीं किया, क्योंकि उनके डॉक्टरों और परिवार ने उन्हें सलाह दी थी। शोएब ने एक और कारण भी साझा किया कि उन्होंने अपनी गर्भावस्था का खुलासा क्यों नहीं किया, क्योंकि फरवरी 2022 में उनका गर्भपात हो गया था। शोएब ने कहा था कि जब उनका गर्भपात हुआ, तब दीपिका 6-7 सप्ताह की गर्भवती थीं। दीपिका ने कहा था कि इसके बाद वे डरे हुए थे और बहुत दर्द में थे। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

dipika

फिलहाल, हमें दीपिका की नई रसोई बहुत पसंद आई। तो आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.