Dipika Kakar के बेटे Ruhaan ने 'ईद-मिलाद-उन-नबी' पर पिंक कुर्ते में डैडी Shoaib के साथ दिया पोज

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने ईद-मिलाद-उन-नबी के मौके पर अपने बेटे रुहान के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की और इसमें पिता-पुत्र की जोड़ी बेहद क्यूट लग रही है। आइए आपको भी दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Dipika Kakar के बेटे Ruhaan ने 'ईद-मिलाद-उन-नबी' पर पिंक कुर्ते में डैडी Shoaib के साथ दिया पोज

फेमस टीवी कपल दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने जून 2023 में अपने बेटे रुहान का स्वागत किया था। तब से नए माता-पिता उसकी देखभाल में व्यस्त हैं। शोएब व दीपिका अक्सर अपने इंस्टा फीड और यूट्यूब व्लॉग के जरिए अपने लाडले की झलकियां साझा करते रहते हैं। इसी क्रम में, ईद-मिलाद-उन-नबी के मौके पर प्यारे पिता शोएब ने शेयर किया कि उन्होंने इसे अपने बेटे रुहान के साथ कैसे मनाया।

शोएब इब्राहिम ने अपने तीन महीने के बेटे रुहान के साथ मनाया ईद-मिलाद-उन-नबी

28 सितंबर 2023 को शोएब इब्राहिम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने तीन महीने के बेटे रुहान के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। फोटो में शोएब ने पीच कलर का कुर्ता पहना हुआ था, जबकि उनका बेटा पिंक कलर का कुर्ता पहने दिखाई दे रहा था। छोटा बच्चा अपने पिता शोएब की गोद में बैठा हुआ बहुत प्यारा लग रहा था। इसके ऊपर, शोएब ने लिखा, "हमारी तरफ से सभी को ईद-मिलाद-उन-नबी मुबारक।"

Shoaib Ibrahim

Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim ने मनाया बेटे Ruhaan का थ्री मंथ बर्थडे, सेलिब्रेशन की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब दीपिका कक्कड़ ने रुहान को आशीर्वाद देते हुए ट्रांसजेंडर्स का वीडियो किया था शेयर 

13 अगस्त 2023 को दीपिका ने एक वीडियो के जरिए दिखाया था कि कैसे ट्रांसजेंडर समुदाय ने उनके बेटे को आशीर्वाद दिया था। ट्रांसजेंडर्स ने बच्चे और उसके परिवार को आशीर्वाद देने के लिए गाने गाए और ढोल की थाप पर डांस भी किया। वीडियो में दीपिका ने खुलासा किया था कि वे तब आए थे, जब उन्होंने 'बिग बॉस 12' जीता था। उन्होंने कहा था कि इस बार चीजें अलग थीं, क्योंकि उन्होंने बच्चे को आशीर्वाद देने के लिए अपने रस्म किए।

Shoaib Ibrahim

Shoaib Ibrahim

वीडियो में आगे ग्रुप में से एक व्यक्ति मजाक करते हुए नजर आया था कि वे शगुन के रूप में 1.5 लाख रुपए लेंगे। उसने कहा, "खुशी-खुशी सवा लाख लेंगे।" बाद में परिवार के सभी लोग हंसे और उनके साथ डांस भी किया। अंत में उन्होंने सबा को भी शुभकामनाएं दी थीं।

Shoaib Ibrahim

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के बेटे की 'अकीका सेरेमनी'

11 अगस्त 2023 को शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'रुहान का अकीक़ा' टाइटल से एक व्लॉग शेयर किया था। यह समारोह 8 अगस्त 2023 को आयोजित किया गया था। वीडियो में शोएब ने यह भी खुलासा किया था कि वह जानते हैं कि बच्चे के जन्म के सातवें दिन अकीक़ा किया जाता है, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके, क्योंकि रुहान एक प्री-मैच्योर बेबी था। उन्होंने कहा था कि उसकी त्वचा उस समय संवेदनशील थी।

dipika

जब Shoaib Ibrahim के बेटे Ruhaan ने उनके फोन पर किया सूसू, Dipika Kakar बोलीं- 'बिल्कुल मेरा बेटा है'... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें पसंद आया कि शोएब ने अपने बेटे रुहान के साथ कैसे पोज दिया। तो आपको उनकी लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.