Shoaib Ibrahim के बेटे Ruhaan ने उनके फोन पर किया सूसू, Dipika Kakar बोलीं- 'बिल्कुल मेरा बेटा है'

हाल ही में, न्यू डैडी शोएब इब्राहिम ने अपने एक व्लॉग में खुलासा किया कि उनके न्यूबोर्न बेबी ने उनके फोन पर सूसू कर दिया था। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Shoaib Ibrahim के बेटे Ruhaan ने उनके फोन पर किया सूसू, Dipika Kakar बोलीं- 'बिल्कुल मेरा बेटा है'

टीवी कपल शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) अपने बेटे रुहान के जन्म के बाद पैरेंटहुट जर्नी की शुरुआत कर चुके हैं। उनके बेटे का जन्म समय से पहले 21 जून 2023 को हुआ था और हाल ही में वह एनआईसीयू से अपनी बुआ सबा इब्राहिम के घर लौटा है, जहां उसका ग्रैंड वेलकम किया गया था। खैर, जबसे रुहान घर आया है, उनके पूरे परिवार में खुशियों की लहर छाई हुई है। अब, शोएब ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बेटे से जुड़ी एक मजेदार घटना का खुलासा किया है।

शोएब इब्राहिम के फोन पर बेटे रुहान ने किया सूसू

15 जुलाई 2023 को शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया। व्लॉग में अभिनेता को अपनी पत्नी दीपिका से पूछते हुए देखा जा सकता है कि उनके दिन कैसे गुजर रहे हैं। इसका जवाब देते हुए न्यू मॉम ने बताया कि वह बेबी की वजह से सो नहीं पा रही हैं। हालांकि, वीडियो के अंत में शोएब ने अपने बेटे रुहान से जुड़ी एक मज़ेदार घटना साझा की। न्यू डैडी ने बताया कि दो दिन पहले छोटे रुहान ने उनके फोन पर पेशाब कर दिया था। इस पर दीपिका ने कहा कि रुहान ने साबित कर दिया कि वह उनका बेटा है और कहा, "बिल्कुल मेरा बेटा है। सबसे पहले जो किया है फोन पर किया है।"

dipika

बता दें कि दीपिका ने एक दिन पहले अपने लेटेस्ट व्लॉग में बेटे के नाम का खुलासा किया था कि उन्होंने अपने बच्चे का नाम रुहान रखा है। हालांकि, बाद में उन्होंने यह वीडियो डिलीट कर दिया था। अब उन्होंने शोएब के लेटेस्ट व्लॉग में ऑफिशियली अपने बेबी के नाम की घोषणा की। वीडियो में पूरे परिवार को रुहान के नाम की एलईडी लाइट के जरिए बच्चे का नाम रिवील करते हुए देखा जा सकता है, जिसमें लिखा है, "रुहान।" 

ruhaan

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

इसके अलावा, वीडियो में प्यारे दादू, दादी, नानी और बुआ को एक ब्लू कलर का सुंदर सा केक काटते हुए देखा जा सकता है, जो क्यूट जूते, टेडी बियर और एक ट्रेन से सजाया गया था। इसके अलावा, दीपिका और शोएब ने परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए कस्टमाइज्ड कपकेक भी मंगवाए थे।

ruhaan

ruhaan

जब दीपिका और शोएब के बेटे का घर पर हुआ ग्रैंड वेलकम

10 जुलाई 2023 को शोएब और दीपिका के लाडले का घर पर भव्य स्वागत हुआ था। शोएब द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में हम देख सकते हैं कि कैसे शोएब की बहन सबा के घर को ब्लू एंड व्हाइट गुब्बारों से सजाया गया था। इसके अलावा, न्यू पैरेंट्स को अपने बेबी के साथ डेकोरेटेड बैकग्राउंड में फोटो क्लिक कराते हुए भी देखा गया था। इसके साथ ही शोएब और दीपिका को बच्चे के साथ एक 'बॉस बेबी' लिखा हुआ केक काटते हुए भी देखा गया था। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की बेटे संग पहली झलक

दीपिका और शोएब के प्री-मैच्योर बेबी को 20 दिन एनआईसीयू में रखने के बाद 10 जुलाई 2023 को डिस्चार्ज किया गया था और तभी वे अपने न्यूबोर्न बेबी संग पहली बार दिखाई दिए थे। तस्वीरों में नई मां को अपने पोस्ट-डिलीवरी ग्लो को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था, जो पिंक कलर के कुर्ता और पलाजो सेट में सुंदर लग रही थीं। वहीं, शोएब ऑल-ब्लैक आउटफिट में हैंडसम दिख रहे थे। बच्चे को अपने पिता की गोद में देखा गया था, जो व्हाइट कलर के प्रिंटेड स्वैडल में लिपटा हुआ था।

dipika kakar

फिलहाल, शोएब के बेटे की इस हरकत पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.