क्या प्रेग्नेंट हैं Divya Agarwal? आफ्टर वेडिंग बैश के वीडियो में नेटिजंस ने स्पॉट किया बेबी बंप!

टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने शादी के बाद का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पति अपूर्व पडगांवकर के साथ डांस करती नजर आईं। हालांकि, नेटिजंस को लगता है कि वह प्रेग्नेंट हैं। आइए बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्या प्रेग्नेंट हैं Divya Agarwal? आफ्टर वेडिंग बैश के वीडियो में नेटिजंस ने स्पॉट किया बेबी बंप!

पॉपुलर रिय​लिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' सीजन 1 की विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने आखिरकार अपूर्व पडगांवकर से शादी करने के अपने सपने को हकीकत में बदल दिया है। जी हां, 20 फरवरी 2024 को दिव्या ने अपने घर की छत पर परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में अपूर्व के साथ शादी रचाई। कपल की शादी का जश्न एक कॉकटेल पार्टी के साथ शुरू हुआ था, उसके बाद मेहंदी समारोह हुआ, जिसके लिए दिव्या एक पंजाबन लुक में तैयार हुई थीं। दिव्या की शादी का एक और आकर्षण तब था, जब अपूर्व ने शादी के दिन अपने दिवंगत ससुर को सम्मान देने के लिए उनका चश्मा पहना था।

दिव्या अग्रवाल ने शादी के बाद पति अपूर्व संग किया डांस, नेटिजंस ने स्पॉट किया बेबी बंप

हाल ही में, एक 'Redditor' ने दिव्या अग्रवाल की शादी के बाद की पार्टी का एक वीडियो साझा किया। इसमें अभिनेत्री को लूज ऑलिव को-ऑर्ड सेट पहने देखा गया। उनके बाल पोनीटेल में बंधे हुए थे और वह अपना सिंदूर फ्लॉन्ट कर रही थीं। वीडियो में कपल डांस करने और अपने खुशी के पल का आनंद लेने में व्यस्त था। दिव्या ने अपूर्व को गले लगाया और उनका टमी दिख रहा था। हालांकि, हेल्दी खाने से भी उनका पेट निकल सकता है, लेकिन नेटिजंस सोच रहे हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं।

divya

जैसे ही वीडियो पोस्ट किया गया, नेटिजंस ने कमेंट बॉक्स में बाढ़ ला दी। जहां कुछ लोग दिव्या के बचाव में आए और कहा कि पोस्ट करने वाले व्यक्ति को कुछ नहीं पता, वहीं अन्य ने दावा किया कि यह सच है। एक यूजर ने लिखा, "अगर वह प्रेग्नेंट हैं, तो मैं पिछले 4-5 साल से प्रेग्नेंट हूं।" एक अन्य नेटिजन ने लिखा, "क्या यही कारण है कि उन्होंने अपनी शादी के लिए ऐसे कपड़े चुने, जो बहुत अधिक रिवीलिंग या टमी दिखाने वाला नहीं था?" यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

divya

divya

divya

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

दिव्या अग्रवाल ने अपनी अंतर-जातीय शादी के बारे में की बात 

हाल ही में, 'टाइम्स नाउ' को दिए एक इंटरव्यू में दिव्या ने अपनी अंतर-जातीय शादी (Inter-Caste Marriage) के बारे में खुलकर बात की। बता दें कि दिव्या पंजाबी हैं, जबकि उनके दूल्हे राजा अपूर्व महाराष्ट्रीयन हैं। यह एक कारण है कि उनके वेडिंग आउटफिट में दोनों संस्कृतियों का मिश्रण था। न्यूली मैरिड दुल्हन ने कहा कि लोग सोचते हैं कि अंतर-जातीय विवाह मुश्किल है। उन्होंने कहा कि इससे कपल को अपनी संस्कृति बनाने का मौका मिलता है।

Divya Agarwal

Divya Agarwal सिंदूर रस्म के समय हुईं इमोशनल, पति Apurva Padgaonkar ने किया सपोर्ट...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पडगांवकर की ड्रीमी वेडिंग

बता दें कि दिव्या हमेशा से ही अपूर्व से शादी करना चाहती थीं, जब उन्होंने उन्हें पहली बार देखा था। हालांकि, अपूर्व कमिटमेंट के लिए तैयार नहीं थे और वे 2018 में अलग हो गए, लेकिन दोनों फिर से एक साथ आए। 20 फरवरी 2024 को दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की पहली तस्वीरें पोस्ट कीं। दिव्या और अपूर्व पर्पल कलर के आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे थे। तस्वीरें शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा था, "इस क्षण से हमारी प्रेम कहानी जारी है... रब राखा।"

divya

दुल्हन दिव्या ने पर्पल कलर का लहंगा पहना था, जिस पर फ्लोरल डिटेलिंग की गई थी। उनके दुपट्टे पर किरण बॉर्डर था, जिसे उनके सिर के ऊपर पिन किया गया था। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग नेकपीस, इयररिंग्स और चूड़े से एक्सेसराइज किया था। वहीं, उनके दूल्हे को मैचिंग पर्पल-टोन्ड प्रिंटेड शेरवानी पहने देखा गया।

divya

Divya Agarwal हल्दी पर ब्लू ड्रेस में दिखीं सुंदर, दीवार पर चिप्स के पैकेटों की सजावट ने खींचा ध्यान...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

दिव्या अग्रवाल के दूल्हे अपूर्व की यूनिक बारात में उनके फरबेबी भी हुए थे शामिल

दिव्या के दूल्हे ने घोड़े को छोड़ते हुए उसकी जगह अपनी बारात के लिए कार को चुना था। वीडियो में हमने देखा कि वह अपने दो पालतू डॉगी के साथ बाहर आए, जो शादी के दिन के लिए सजाए गए थे और उनके बाल गेंदे के फूलों से सजे हुए थे। अपूर्व को पर्पल कलर की शेरवानी और मुंडावल्य (जो मराठी दूल्हे फेरों के दौरान अपने सिर पर पहनते हैं) पहनाया गया था।

apoorva

दिव्या अग्रवाल की कॉकटेल पार्टी की इनसाइड झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, चाहे लोग कुछ भी कहें, दिव्या बहुत खुश हैं और यही वास्तव में मायने रखता है। तो उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.