Varun Sood ने Ex-GF Divya Agarwal की वेडिंग अनाउंसमेंट के बाद मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की फोटो

ऐसा लग रहा है कि टीवी एक्टर वरुण सूद अपनी एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल से ब्रेकअप के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। हाल ही में, उन्होंने एक मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो शेयर की है। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Varun Sood ने Ex-GF Divya Agarwal की वेडिंग अनाउंसमेंट के बाद मिस्ट्री गर्ल संग शेयर की फोटो

वरुण सूद (Varun Sood) और दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) को एक समय में टीवी इंडस्ट्री का मोस्ट पॉपुलर कपल माना जाता था। साल 2018 में शो 'एमटीवी ऐस ऑफ स्पेस' में वरुण द्वारा दिव्या के प्रति अपने प्यार का इजहार करने के बाद उन्होंने अपने रिश्ते से फैंस को कपल गोल्स दिए। दोनों ने दो साल तक डेट किया और यहां तक कि एक साथ रहने भी लगे थे।

हालांकि, चीजें खराब हो गईं और यह जोड़ी अलग हो गई। उनके फैंस काफी समय तक उम्मीद करते रहे कि वे एक साथ वापस आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और दिव्या ने अपूर्व पडगांवकर के साथ अपने रिश्ते की घोषणा की। वहीं अब ऐसा लग रहा है कि वरुण भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं।

वरुण सूद ने एक मिस्ट्री गर्ल के साथ शेयर की फोटो

यह महज एक संयोग हो सकता है या फिर वरुण को सच में अपनी ड्रीम गर्ल मिल गई होगी। अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से दूर रखने वाले अभिनेता ने एक मिस्ट्री गर्ल के साथ एक तस्वीर साझा की है। दिलचस्प बात यह है कि दिव्या अग्रवाल द्वारा अपनी वेडिंग अनाउंसमेंट करने के कुछ ही घंटों बाद उन्होंने यह तस्वीर पोस्ट की है। फोटो में वरुण मोनोक्रोम शर्ट में हमेशा की तरह बेहद अच्छे लग रहे थे। दूसरी ओर फ्रेम में नजर आ रही महिला येलो कलर की कट-आउट ड्रेस में काफी सुंदर लग रही है। 

varun sood

जब Divya Agarwal ने पब्लिक ब्रेकअप पर की बात, वेडिंग प्लान बताते हुए कहा- 'मैं जंगल थीम शादी चाहती हूं' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल का ब्रेकअप!

जो लोग नहीं जानते उनके लिए बता दें कि प्यार में पड़ने से पहले वरुण और दिव्या अच्छे दोस्त थे। हालांकि, काफी समय तक साथ रहने के बाद वे मार्च 2022 में अलग हो गए थे। यह एक झटके के रूप में आया, जब दिव्या ने अपने इंस्टा हैंडल पर वरुण से अलग होने की घोषणा की थी। इससे उनके फैंस का दिल टूट गया था। हालांकि, दिव्या को इसके लिए नेटिजंस से बहुत नफरत मिली थी। दूसरी ओर, वरुण कभी भी सार्वजनिक ब्रेकअप पर चर्चा करने के लिए खुलकर सामने नहीं आए।

divya

दिव्या अग्रवाल की सगाई की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

दिव्या अग्रवाल अपूर्व पडगांवकर से शादी करने के लिए हैं पूरी तरह तैयार 

दिव्या अग्रवाल शादी करने के लिए बेहद उत्साहित हैं और वह महीनों से अपने इस बड़े दिन के बारे में बात कर रही हैं। 13 दिसंबर 2023 को हमें उनकी 'सेव द डेट' वेडिंग अनाउंसमेंट की एक झलक मिली। क्लिप में हम दिव्या और अपूर्व का कैरिकेचर देख सकते हैं। होने वाली दुल्हन ने डीप-कट बैक गाउन पहना हुआ था। इसके अलावा, आर्टिस्ट ने बताया कि कैसे दिव्या और अपूर्व शादी करने के लिए तैयार हैं।

divya

Divya Agarwal दूसरी मुलाकात में ही मंगेतर Apurva Padgaonkar से करना चाहती थीं शादी, खुद किया था खुलासा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें हैरानी है कि क्या वरुण को फिर से प्यार मिल गया है। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.