Divya Agarwal EX-BF वरुण सूद को धोखा देने की बात स्वीकारने पर हुईं ट्रोल, यूजर ने कहा- 'पैसे के लिए'

एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड वरुण सूद को कथित तौर पर धोखा देने की बात स्वीकार रही हैं। इसके लिए उन्हें बेरहमी से ट्रोल भी किया गया है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Divya Agarwal EX-BF वरुण सूद को धोखा देने की बात स्वीकारने पर हुईं ट्रोल, यूजर ने कहा- 'पैसे के लिए'

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) और 'खतरों के खिलाड़ी 11' फेम वरुण सूद एक समय इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर कपल थे। हालांकि, वे जल्द ही किन्हीं कारणों से अलग हो गए। बाद में 5 दिसंबर 2022 को अपने 30वें बर्थडे पर दिव्या अग्रवाल ने रेस्टोरेंट के मालिक अपूर्व पडगांवकर के साथ अपनी सगाई की खबर की घोषणा की थी।

तब से नेटिजंस ने दिव्या को 'गोल्ड डिगर' के रूप में लेबल किया है। अब, हमारी नजर एक पुराने वीडियो पर पड़ी, जिसमें दिव्या कथित तौर पर अपने एक्स-बॉयफ्रेंड को धोखा देने की गिल्टी को स्वीकार करती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि, एक बार फिर वह इसके लिए ट्रोल हो गई हैं।

divya

दिव्या अग्रवाल ने स्वीकार किया कि कैसे उन्होंने कथित तौर पर वरुण सूद को दिया धोखा 

एक 'Reddit' यूजर ने अपने हैंडल पर दिव्या अग्रवाल और उनके बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर के इंटरव्यू की एक क्लिप साझा की, जब उन्होंने एक्ट्रेस अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल के यूट्यूब चैनल 'कपल ऑफ थिंग्स' की शोभा बढ़ाई थी।

divya

वीडियो में दिव्या को यह बताते हुए सुना जा सकता है कि कैसे वह एक दिन अपूर्व के घर गईं और वहां की लग्जरी चीजों पर मोहित हो गईं। हालांकि, उन्होंने साझा किया कि कैसे उन्हें तुरंत ही वरुण सूद के साथ रिश्ते की याद आ गई कि उन्होंने तब अपूर्व के साथ रहने की अपनी इच्छा प्रकट नहीं की थी। हालांकि, दिव्या ने बताया कि वरुण के साथ रहने के बावजूद, वह पहले से ही अपूर्व के लिए कुछ महसूस कर रही थीं।

divya

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

दिव्या अग्रवाल को अपने एक्स बॉयफ्रेंड वरुण सूद को धोखा देने के लिए किया गया ट्रोल

जैसे ही वीडियो ऑनलाइन सामने आया, नेटिजंस ने अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया। जहां एक नेटिजन ने लिखा, "घर देख कर मैडम गोल्ड-डिगर को लगा कि चीटिंग कर लेते हैं- पैसे के लिए सब चलता है।" एक अन्य ने कहा, "क्या उन्होंने यह सब जानबूझकर किया? क्या वह समझती हैं कि वह स्वीकार कर रही हैं कि उन्होंने धोखा दिया है?" यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

divya troll

divya

divya troll

divya troll

divya troll

divya troll

जब दिव्या अग्रवाल अपने नए घर में हुईं शिफ्ट और खरीदी 18 लाख की 'टोयोटा हाइराइडर'

इससे पहले, 'ईटाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में दिव्या अग्रवाल ने अपने पार्टनर अपूर्व के साथ अपने नए घर में जाने की अपनी नई उपलब्धि साझा की थी। इतना ही नहीं, 6 फरवरी 2023 को दिव्या ने अपने इंस्टा हैंडल पर खरीदी गई शानदार कार की तस्वीर के साथ अपने फैंस को खुश किया था।

divya

अभिनेत्री ने एक 'टोयोटा हाइराइडर' खरीदी थी, जिसे वह एक बार अपने पिता को तोहफे में देना चाहती थीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक नोट लिखा था और खुलासा किया था कि वह अपने जीवन के हर पड़ाव पर अपने पिता को याद करती हैं।

Divya Agarwal दूसरी मुलाकात में ही मंगेतर Apurva Padgaonkar से करना चाहती थीं शादी, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आप दिव्या के कबूलनामे के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.