दुलकर सलमान ने शेयर कीं फैमिली फोटोज, पत्नी और बेटी संग एक्टर ने दी ईद की बधाई

साउथ एक्टर दुलकर सलमान ने सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

दुलकर सलमान ने शेयर कीं फैमिली फोटोज, पत्नी और बेटी संग एक्टर ने दी ईद की बधाई

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी के बेटे व एक्टर दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखते हैं। एक्टर के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी फैमिली की फोटोज बेहद कम देखने को मिलती हैं। लेकिन हाल ही में ईद के मौके पर दुलकर सलमान ने अपनी क्यूट फैमिली की फोटोज शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

Dulquer Salmaan

पहले आपको बता दें कि, दुलकर सलमान ने साल 2011 में अमल सूफिया से शादी रचाई थी। शादी के बाद 5 मई 2018 को कपल ने अपनी बेटी मरियम अमीराह सलमान का स्वागत किया था। सलमान अपनी फैमिली से बेहद प्यार करते हैं।  हालांकि, ये बात सच है कि दुलकर अपनी पत्नी और बेटी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं, लेकिन वह अपने कई इंटरव्यूज में अपनी पत्नी अमूल सोफिया और बेटी मरियम के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए नजर आ चुके हैं।

(ये भी पढ़ें: शहीर शेख और रुचिका कपूर के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान! दिसंबर में हुई थी शादी)

Dulquer Salmaan wife

अब आइए आपको एक्टर की फैमिली फोटोज दिखाते हैं। दरअसल, 14 मई 2021 को पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इस मौके पर दुलकर सलमान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 13 मई को अपनी फैमिली फोटोज शेयर करते हुए अपने फैंस को ईद की बधाई दी है। तस्वीर में एक्टर अपनी पत्नी अमल सूफिया और बेटी मरियम अमीराह के साथ  कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। तस्वीर में जहां सलमान ग्रे कलर के कुर्ते में हैं। वहीं, उनकी मोहतरमा भी ग्रे कलर के सूट में दिखाई दे रही हैं और बेटी मरियम ग्रीन कलर के आउटफिट में बेहद क्यूट लग रही हैं। पहली तस्वीर में सभी सोफे पर बैठे हुए हैं और दूसरी फोटो में सभी खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, ''हमारी तरफ से आप सभी को ईद मुबारक।'' एक्टर द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Dulquer Salmaan Family

Dulquer Salmaan Family

(ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर और रिद्धिमा से अलग रहने पर नीतू कपूर ने कहा- 'मैं नहीं चाहती कि वो मेरे सिर पर चढ़ें')

दुलकर सलमान ने मनाया था बेटी का चौथा बर्थडे

5 मई 2021 को दुलकर सलमान की लाडली बेटी मरियम अमीराह सलमान (Maryam Ameerah Salmaan) के चौथे बर्थडे के मौके पर दुलकर सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक तस्वीरों से बना एक कोलाज शेयर किया था, जिसमें एक्टर ने अपनी और अपनी लाडली बेटी की तस्वीरों को जोड़ा है। पहली और दूसरी तस्वीर में दुलकर और मरियम एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ने अपनी आंखों को बंद किया हुआ है, जिसमें पापा-बेटी का बॉन्ड साफ झलक रहा है। वहीं, तीसरी और चौथी तस्वीर में दुलकर अपनी बेटी के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस दौरान मरियम दोनों तस्वीरों में कैमरे को घूर रही हैं, जिसमें वह काफी क्यूट लग रही हैं। 

Dulquer Salmaan

इस कोलाज के साथ दुलकर सलमान ने लिखा था, ‘हमें इन तस्वीरों को एनुअल चीजों के लिए रखना चाहिए। क्या कहना है मैरी? जब भी मैं दूर होता हूं, तो मेरी सबसे पसंदीदा चीज आपके जन्म लेने के समय की तस्वीर को देखना है। यह एक मात्र तरीका है पापा का, जब वह आपसे दूर समय बिताते हैं। इन सभी का मेरे दिल में एक विशेष स्थान है। यह आपके लिए एक और लॉकडाउन वाला जन्मदिन है और इस बार भी आपका कोई दोस्त नहीं था। फिर भी आप सबसे खुश रहने वाली लड़की थीं। अल्लाह आपको जैसी आप हो वैसा ही हमेशा खुश और मुस्कुराते हुए रखे। हम आपका परिवार इससे ज्यादा कुछ और नहीं मांग सकते हैं। आप हमारा आनंद और आशीर्वाद हैं। हमारी मुस्कुराहट और हंसी हैं। चौथा जन्मदिन मुबारक हो मेरी डार्लिंग। हम आपको एक और साल जान गए हैं। अब आप अपने अगले जन्मदिन का इंतजार कर रही हैं। हमें उम्मीद है कि आपका दिन सबसे खास रहा था।’

salman family

(ये भी पढ़ें: नीति टेलर ने 9 मंथ एनिवर्सरी पर पति परीक्षित बावा संग खूबसूरत फोटो की शेयर, प्यार में डूबा दिखा कपल)

दुलकर सलमान का करियर

बात करें अगर दुलकर सलमान के करियर की तो, एक्टर ने लंबे समय तक विदेश में नौकरी करने के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म ‘सेकंड शो’ से की, इस फिल्म के लिए उन्हें 'फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू मेल अवार्ड' से भी नवाजा गया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘उस्ताद होटल’ की। इस फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए भी उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड में बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके बाद एक्टर ने कई हिट फिल्में दीं, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया। 

Dulquer Salmaan

फिलहाल, दुलकर सलमान की फैमिली फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तो आपको एक्टर द्वारा शेयर की गई ये फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.