Durjoy Datta-Avantika Mohan दूसरी बार बने पैरेंट्स, अस्पताल से बेटी की तस्वीरें शेयर कर बताया नाम

हाल ही में, लेखक दुर्जोय दत्ता और उनकी पत्नी अवंतिका मोहन ने अपनी दूसरी बच्ची का स्वागत किया है। लेखक ने अस्पताल से मनमोहक तस्वीरें साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Durjoy Datta-Avantika Mohan दूसरी बार बने पैरेंट्स, अस्पताल से बेटी की तस्वीरें शेयर कर बताया नाम

मशहूर लेखक दुर्जोय दत्ता (Durjoy Datta) व उनकी पत्नी अवंतिका मोहन एक और बच्ची के माता-पिता बन गए हैं। 14 अप्रैल 2023 को कपल ने अपनी दूसरी बेटी के आगमन की घोषणा की और उसके यूनिक नाम का भी खुलासा किया। बता दें कि दुर्जोय ने 1 मार्च 2016 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवंतिका के साथ शादी रचाई थी। एक साल बाद साल 2017 में अवंतिका और दुर्जोय ने एक बच्ची का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने रायना रखा है।

दुर्जोय दत्ता दोबारा बने पिता 

दरअसल, दुर्जोय दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पत्नी अवंतिका मोहन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। वे अस्पताल के कमरे में थे और अवंतिका अपनी नवजात बच्ची को गोद में लिए हुए थीं। इसके साथ दुर्जोय ने एक हार्दिक नोट लिखा और खुलासा किया कि उन्हें एक बेटी हुई है, जिसका नाम उन्होंने वैर्या दत्ता रखा है। 

जब अवंतिका मोहन ने की थी अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा

19 दिसंबर 2022 को अवंतिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी दूसरी गर्भावस्था की खबर साझा की थी। उन्होंने अपनी बेटी रायना के साथ एक क्यूट फोटो पोस्ट की थी। फोटो में दूसरी बार बनने वाली मां ने ग्रे-कलर का कोट और कॉन्ट्रास्टिंग क्रीम कलर का दुपट्टा पहना था। इसके साथ ही अवंतिका ने लिखा था, "फोटो में: 37 साल 2 महीने 1 दिन और 5 साल 4 महीने 23 दिन व "20 हफ्ते"।

Durjoy Datta

लेखक दुर्जोय दत्ता और अवंतिका मोहन की लव स्टोरी के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम दुर्जोय और अवंतिका को दोबारा माता-पिता बनने पर ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.