एकता कपूर के बेटे रवि का बर्थडे: स्टाइल में पहुंचे तैमूर-जहांगीर, रोती दिखीं शिल्पा की बेटी समीशा

फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर ने 28 जनवरी 2023 को चार साल के हो चुके अपने छोटे बच्चे रवि कपूर के लिए एक शानदार बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

एकता कपूर के बेटे रवि का बर्थडे: स्टाइल में पहुंचे तैमूर-जहांगीर, रोती दिखीं शिल्पा की बेटी समीशा

Ekta Kapoor Son Ravie Kapoor Birthday Bash: पॉपुलर प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) अपने बेटे रवि कपूर के साथ अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं। 28 जनवरी 2023 को उन्होंने टिनसेल टाउन के स्टार किड्स के साथ अपने लाडले का बर्थडे सेलिब्रेट किय। पार्टी से मस्ती से भरी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Ekta Kapoor Son

एकता कपूर के बेटे रवि की कार्निवल-थीम वाली बर्थडे पार्टी

दरअसल, 'टीवी क्वीन' एकता कपूर के बेटा रवि कपूर चार साल के हो चुके हैं। इस खास मौके पर एकता कपूर ने अपने बेटे रवि कपूर के जन्मदिन के लिए कार्निवल-थीम वाली बर्थडे पार्टी की मेजबानी की। बैश के लिए एकता ने काले रंग का प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें एक बटन वाली शर्ट और मैचिंग पैंट थी। बिंदास मां बर्थडे बॉय रवि के साथ पहुंचीं, जो काले कलर की पैंट के साथ ग्रे-कलर वाले चेकर्ड ब्लेज़र में डैपर दिख रहे थे। मां-बेटे की जोड़ी ने अपने शानदार लुक से पार्टी में सबका ध्यान खींचा।

Ekta Kapoor Son Birthday

एकता कपूर के बेटे रवि की बर्थडे पार्टी में रोती दिखीं शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा

एक वीडियो में पैपराजी ने शिल्पा शेट्टी और उनकी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा को पार्टी से बाहर निकलते हुए देखा। शिल्पा को अपनी बच्ची को गोद में लिए और उसके गाल को सहलाते हुए देखा गया, क्योंकि वह रो रही थी। जहां अभिनेत्री ने ग्रीन कलर की कट-आउट ड्रेस पहनी थी, वहीं उनकी बच्ची को ब्लू कलर की प्रिंटेड स्कर्ट और व्हाइट लेगिंग के साथ फुल स्लीव्स की सफेद टॉप पहने देखा गया था।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

एकता कपूर के बेटे रवि के बर्थडे पर करीना के बेटे तैमूर-जहांगीर दिखे क्यूट

करीना कपूर के बेटे तैमूर और जहांगीर भी पार्टी में शामिल हुए। इवेंट के लिए तैमूर ने डिनो ग्राफिक प्रिंट वाली फुल-स्लीव टी-शर्ट चुनी थी और इसे ब्लू पैंट व येलो शूज के साथ पेयर किया था। वहीं जहांगीर सफेद और ब्लू कलर की स्ट्राइप्ड टी-शर्ट व ब्लू जॉगर्स में क्यूट लग रहे थे। भाई-बहन की जोड़ी ने अपनी क्यूटनेस और प्यारी मुस्कान से सभी को हैरान कर दिया।

tainur

jahangir

साक्षी तंवर बेटी दित्या के साथ रवि के बर्थडे पार्टी में आईं नजर

टीवी शो 'कहानी घर घर की' फेम साक्षी तंवर भी अपनी बेटी दित्या के साथ रवि की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं। वेन्यू में एंट्री करने से पहले मां-बेटी की जोड़ी ने पैपराजी को पोज भी दिए। अभिनेत्री ने समारोहों के लिए एक प्रिंटेड दुपट्टे के साथ एक ब्लैक कलर का सूट पहना था, वहीं उनकी बेटी दित्या रेड कलर की फ्रॉक में प्यारी लग रही थीं।

sakshi tanwar

इसके अलावा, सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा भी अपने दोनों बच्चों आयत और आहिल के साथ बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं। वहीं, करण जौहर के दोनों बच्चे रूही और यश भी नजर आए। जब एकता कपूर अपने ड्रेसिंग सेंस और बढ़े हुए वजन को लेकर हुईं ट्रोल। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ayat

एकता कपूर के बेटे रवि के नाम का जीतेंद्र से है कनेक्शन

बता दें कि एकता कपूर ने 28 जनवरी 2019 को सरोगेसी के माध्यम से अपने बच्चे का स्वागत किया था और इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर 31 जनवरी 2019 को अपने बेटे के आगमन की खबर की पुष्टि की थी। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि एकता अपने पिता जीतेंद्र के साथ एक मधुर बंधन साझा करती हैं और इस प्रकार उन्होंने अपने बेटे का नाम उनके नाम पर रखने का फैसला किया था। चूंकि जीतेंद्र का असली नाम रवि है, तो एकता ने अपने बच्चे के लिए रवि कपूर नाम चुना था। रवि के जन्म के बाद से एकता कपूर अपनी मदरहुड जर्नी की झलकियां साझा करती रहती हैं और हम मां-बेटे की जोड़ी के बीच के प्यारे पलों को काफी पसंद करते हैं।

Ekta Kapoor Ravie

फिलहाल, हम रवि कपूर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको एकता कपूर के बेटे के बर्थडे बैश की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.