Kareena Kapoor ने समर वेकेशन से शेयर की पहली फैमिली फोटो, लंदन में नाश्ता करते दिखे तैमूर-जेह

हाल ही में, एक्ट्रेस करीना कपूर ने लंदन वेकेशन से एक फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने पति सैफ अली खान व दोनों बेटों संग नाश्ता करती नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Kareena Kapoor ने समर वेकेशन से शेयर की पहली फैमिली फोटो, लंदन में नाश्ता करते दिखे तैमूर-जेह

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बिजी एक्ट्रेस हैं। इसके बावजूद, जब भी उन्हें वक्त मिलता है, वह अपनी फैमिली के साथ वेकेशन मनाने के लिए विदेशी दौरे पर निकल पड़ती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस लंदन में हैं, जहां से उन्होंने हाल ही में एक प्यारी फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने पति सैफ अली खान व बच्चों तैमूर अली खान व जहांगीर के साथ नाश्ता करती दिख रही हैं।

करीना ने लंदन वेकेशन से शेयर की फैमिली फोटो

27 जून 2023 को करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें वह पति सैफ और दोनों बेटों तैमूर व जेह के साथ एक टेबल पर बैठे हुए नाश्ता करती दिख रही हैं। जहां तैमूर और जेह नेवी ब्लू एंड रेड कलर की जर्सी में क्यूट लग रहे थे, वहीं करीना डेनिम जींस के साथ ब्राइट ऑरेंज कलर की शर्ट में स्टनिंग दिख रही थीं। 

KAREENA KAPOOR KHAN

करीना ने गॉगल्स और बालों को पीछे की ओर बांधते हुए अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं, सैफ हल्के हरे रंग की शर्ट में हमेशा की तरह बेहद डैशिंग लग रहे थे। फोटो में तैमूर मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज देते हुए काफी क्यूट लग रहे थे। हालांकि, यह जेह का क्यूट एक्सप्रेशन था, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। दरअसल, नन्हे जेह क्यूट अंदाज में विंक (आंख मारते हुए) करते हुए नजर आए। इस प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर करते हुए करीना कपूर ने स्वीट सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, ''हमें अपना कलरफुल नाश्ता पसंद है। 2023 की गर्मी'' 

बता दें कि करीना कपूर ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'द क्रू' के शेड्यूल को पूरा किया, जिसके बाद उन्होंने एक ब्रेक लिया और अपने पति सैफ अली खान व बच्चों तैमूर अली खान-जहांगीर अली खान के साथ गर्मियों की छुट्टियों के लिए लंदन वेकेशन पर चली गईं। उनके साथ सोहा अली खान, कुणाल खेमू और उनकी बेटी इनाया भी शामिल हुई थीं। जब Kareena-Karisma ने चाचा Kunal Kapoor संग किया था डिनर, सैफ-सोहा और कुणाल खेमू भी दिखे साथ, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करेंं

SAIF ALI KHAN

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के आने वाले प्रोजेक्ट्स

इस बीच, वर्क फ्रंट की बात करें, तो करीना कपूर खान अगली बार हंसल मेहता की अगली फिल्म में दिखाई देंगी, जो एक मर्डर मिस्ट्री है। वह 'द क्रू' में तब्बू और कृति सेनन के साथ भी दिखाई देंगी। इसके अलावा, उनके पास सुजॉय घोष की अगली फिल्म भी है, जो 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' बुक पर आधारित है, जिसमें विजय वर्मा और जयदीप अहलावत उनके साथ अहम भूमिका में हैं। 

वहीं, सैफ अली खान हाल ही में ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' में 'लंकेश' (रावण) के रूप में दिखाई दिए थे। अगली बार वह जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के साथ 'देवरा' फिल्म में नजर आएंगे।

SAIF ALI KHAN

फिलहाल, आपको करीना कपूर की लेटेस्ट फैमिली फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.