By Varsha Kharkhodia Last Updated:
बॉलीवुड के पावर कपल फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar), लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। ये कपल काफी सिंपल तरीके से शादी करना चाहता है। इन दोनों की शादी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं कि, ये दोनों निकाह पढ़ेंगे या मराठी रीति-रिवाज से शादी करेंगे। अब इन सब अफवाहों के बीच शादी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि, दोनों काफी अलग तरह से शादी करने जा रहे हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
(ये भी पढ़ें- क्या दिशा परमार हैं प्रेग्नेंट? पति राहुल वैद्य संग स्पॉट होने पर नेटिजंस ने नोटिस की ये बात)
17 फरवरी को फरहान और शिबानी की हल्दी सेरेमनी हुई थी, जिसे काफी प्राइवेट रखा गया था। ये कपल न तो निकाह पढ़ने वाला है और न ही मराठी शादी करने वाला है। दोनों ने अपनी शादी को अलग अंदाज में करने का फैसला लिया है।
फरहान और शिबानी की शादी से जुड़ी लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो, ये कपल अपनी शादी में मन्नतें पढ़ने वाला है। बता दें कि, 19 फरवरी को ये कपल शादी करेगा। शिबानी जहां हिंदू हैं, तो वहीं फरहान मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखते हैं। इसलिए वो नहीं चाहते हैं कि, दोनों में से कोई भी धर्म के आधार पर शादी करे। यही कारण है कि, दोनों अपनी मन्नतें लिख चुके हैं, जिसे वो शादी के दिन पढ़ने वाले हैं।
अपनी शादी को सिंपल बनाने के लिए उन्होंने अपने मेहमानों को भी सिंपल कपड़ों में आने के लिए कहा है। साथ ही, उन्होंने अपने गेस्ट्स से शादी में पेस्टल कलर पहनने को कहा है। इसके अलावा, उन्होंने मेहमानों से शादी को सिंपल बनाए रखने की अपील भी की है। ये कपल चाहता है कि, उनकी शादी में किसी भी तरह का शोर-शराबा ना हो।
(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी की मेहंदी सेरेमनी: कृशा ने हाथ में लिखवाया गुरु मंत्र, मल्टीकलर लहंगे में दिखीं खूबसूरत)
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर खंडाला में शादी करने जा रहे हैं, जहां मेहमानों के रहने के लिए एक बंगले में बुकिंग भी हो चुकी है। वो अपने मेहमानों का खास ख्याल रखेंगे। दोनों ने इस बुकिंग को खुद जाकर किया है।
फरहान और शिबानी अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखने वाले हैं। दोनों ने अपनी वेडिंग में लगभग 50 लोगों को ही बुलाया है, जो उनके काफी क्लोज हैं। इस लिस्ट में गौरव कपूर, मेयांग चांग, मोनिका डोगरा, समीर कोचर और रिया चक्रवर्ती जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। मेहमानों की लिस्ट में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का नाम भी है। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
17 फरवरी को फरहान और शिबानी की हल्दी और मेहंदी की रस्में हुई थीं, जिसमें रिया चक्रवर्ती और दुल्हन की बहन अनुषा दांडेकर भी शामिल हुई थीं। पीले रंग के आउटफिट में अनुषा काफी खूबसूरत लग रही थीं, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- विक्रांत मैसी की दुल्हन शीतल का पहला लुक आया सामने, 'चूड़ा' और 'बिछिया' पहने आईं नजर)
फिल्हाल, हम फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर को उनकी होने वाली शादी के लिए बधाई देते हैं। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।