विक्रांत मैसी की दुल्हन शीतल का पहला लुक आया सामने, 'चूड़ा' और 'बिछिया' पहने आईं नजर

एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी होने वाली दुल्हन की 'भात सेरेमनी' की तस्वीर सामने आई है, जिसमें शीतल होने वाली दुल्हन के लिबास में सुंदर लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं उनका भात लुक।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

विक्रांत मैसी की दुल्हन शीतल का पहला लुक आया सामने, 'चूड़ा' और 'बिछिया' पहने आईं नजर

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ फेम एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massy) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर विक्रांत और उनकी मंगेतर शीतल ठाकुर की प्री-वेडिंग सेरेमनी के वीडियो और तस्वीरों की भरमार है। इस कपल ने एक-दूसरे को छह साल तक डेट किया था, जिसके बाद नवंबर 2019 में सगाई की थी। दोनों ने साल 2020 में शादी करने की योजना बनाई थी, लेकिन कोरोना महामारी ने उनके इस प्लान को बर्बाद कर दिया था। 

vikrant messy

अब अगर लेटेस्ट रिपोर्ट्स पर विश्वास किया जाए, तो विक्रांत और शीतल ने 14 फरवरी 2022 को रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इन सबके बीच, अब शीतल ठाकुर की 'भात सेरेमनी' की लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।

vikrant messy

(ये भी पढ़ें- विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर की हल्दी सेरेमनी: दिल खोलकर डांस करता दिखा कपल)

18 फरवरी 2022 को विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे। हल्दी समारोह के लिए, जहां विक्रांत को सफेद कुर्ता-पायजामा पहने देखा जा सकता है, वहीं उनकी होने वाली दुल्हन शीतल ने एक खूबसूरत पीले रंग का लहंगा पहना था। उनके हाथों में विक्रांत के नाम की मेहंदी भी देखी जा सकती है। अपने इस लुक को उन्होंने फ्लोरल ज्वैलरी पहन कर कम्पलीट किया था। एक वीडियो में, विक्रांत को शीतल के साथ 'देसी गर्ल' गाने पर नाचते हुए देखा जा सकता है, उनके चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही थी। 

vikrant messy

सोशल मीडिया पर विक्रांत मैसी की होने वाली दुल्हन शीतल ठाकुर की भात सेरेमनी से एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर में, शीतल को लाल रंग के सूट में देखा जा सकता है, जिसमें गोल्डन रंग की कढ़ाई है। वो तस्वीर में अपना बिछिया, चूड़ा, कलीरे और मेहंदी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को पायल और गोल्ड नथ से पूरा किया था। बता दें कि, दुल्हन के नानी के परिवार की ओर से 'भात समारोह' किया जाता है, जहां दुल्हन के मामा उपहार देते हैं और पहली बार लड़की को बिछिया और पायल पहनाते हैं।

vikrant messy

(ये भी पढ़ें- फरहान अख्तर GF शिबानी को संगीत में देंगे ये सरप्राइज, दुल्हन की सहेलियां भी देंगी खास परफॉर्मेंस)

'पिंकविला' की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि, 14 फरवरी, 2022 को विक्रांत और शीतल ने अपने वर्सोवा स्थित अपने घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की थी। अभी कुछ ही दिन पहले की ही बात है, जब विक्रांत और शीतल ने अपनी शादी की तारीख तय की थी और ये रस्म उनके परिवार के सामने गुपचुप तरीके से हुई थी। 

vikrant messy

(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी-कृशा शाह के प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज आईं सामने, खुश दिखा कपल)

फिलहाल, हमें तो विक्रांत और शीतल की शादी की तस्वीरों का इंतजार है। वैसे, आपको उनकी भात सेरेमनी की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.