फेमस फैशन ब्लॉगर और इन्फ्लुएंसर अनम सी (Aanam C) सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। हाल ही में, उन्होंने पहली बार अपनी प्रेग्नेंसी और मिसकैरेज के बारे में बात की है। दरअसल, अनम 2022 में प्रेग्नेंट हुई थीं, लेकिन फरवरी 2023 में उनका मिसकैरेज हो गया था। अब, अपने एक हालिया इंटरव्यू में अनम ने गर्भपात के दर्द से उबरने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है।
अनम सी ने जनवरी 2017 में जेरार्ड जयरंजन संग शादी रचाई थी, उस वक्त वह सिर्फ 26 साल की थीं। शादी के करीब 5 साल बाद 2022 में वह अपने पहले बेबी की उम्मीद कर रही थीं, लेकिन दुर्भाग्य से उनका मिसकैरेज हो गया था। अब, हाल ही में शिवानी पाउ के साथ एक पॉडकास्ट में अनम ने अपने मिसकैरेज के बारे में बात की। उन्होंने साझा किया कि गर्भपात पर ज्यादा चर्चा नहीं होती है, क्योंकि गर्भपात से निपटने के लिए लोग महिलाओं को शर्मिंदा करते हैं। ऐसे में उन्होंने इस पर बात की। अनम ने कहा कि जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की थी, तो लोगों ने अपनी-अपनी कहानियां सुनानी शुरू कर दीं।
अनम सी ने साझा किया कि अपने गर्भपात के बारे में बताने के बाद उन्हें एक नया नजरिया मिला। उन्होंने अन्य महिलाओं की कहानियां सुनीं और उन्हें अपने संघर्षों के बारे में बताया। अनम ने आगे कहा कि जब आप प्रेग्नेंट होती हैं, तो कोई भी अपने साथ हुई बुरी चीजों के बारे में नहीं सोचता।
उनके शब्दों में, "आप कभी भी ऐसा कुछ नहीं सोचते हैं.. आप कभी भी अपने या किसी के साथ बुरी चीजों के होने का अनुमान नहीं लगाते हैं। इसलिए जब मैंने पाया कि मैं गर्भवती थी, तो मैं रोमांचित थी, मैं खुशी से उछल रही थी। तो ऐसे में आप कभी भी मिसकैरेज के बारे में नहीं सोचते हैं।"
अपने मिसकैरेज के बारे में बात करते हुए अनम थोड़ी भावुक भी हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि यह अभी भी ताज़ा है और यह उनकी यात्रा का हिस्सा है। अनम ने साझा किया इस दर्द से उबरने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप इसके बारे में बात करें।
पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फरवरी 2023 में अनम ने कुछ तस्वीरों की सीरीज शेयर करते हुए अपने मिसकैरेज की दुखद खबर साझा की थी। उन्होंने कहा था कि एक प्यार करने वाले पति के होने के बाद भी गर्भपात ने उन्हें अकेला कर दिया है। बाद में उन्होंने एक और पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने एंजेल बेबी के स्कैन की पहली तस्वीर शेयर की थी। उसके बाद उन्होंने अस्पताल के कमरे से अपनी एक फोटो भी साझा की थी।
फिलहाल, मिसकैरेज से उबरने के लिए अनम के इस विचार पर आपकी राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।