अथिया शेट्टी की शादी की अनदेखी तस्वीरें: भाई अहान और पापा सुनील शेट्टी ने दिखाई झलकियां

23 जनवरी 2023 को एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। अब कपल की शादी की इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं। 

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

अथिया शेट्टी की शादी की अनदेखी तस्वीरें: भाई अहान और पापा सुनील शेट्टी ने दिखाई झलकियां

Athiya KL Rahul Wedding Inside Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल ( KL Rahul) ने 23 जनवरी 2023 को धूमधाम से शादी की थी। ये शाही शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले पर हुई थी, जिसमें बॉलीवुड की चुनिदां हस्तियों के अलावा क्रिकेट जगत के सितारों को भी बुलाया गया था। शादी के लिए सुनील शेट्टी ने अपने बंगले को दुल्हन की तरह सजाया था, तो वहीं दूल्हा और दुल्हन अथिया-केएल राहुल शादी के बाद पैपराजी के सामने आए और जमकर पोज भी दिए, लेकिन अब शादी के बाद कपल की वेडिंग की इनसाइड फोटोज सामने आई हैं। इन फोटोज जहां बेटी अथिया को दुल्हन की तरह सजा देख सुनील शेट्टी इमोशनल होते नजर आ रहे हैं, तो वहीं भाई अहान अपनी बहन अथिया को मंडप तक लाते दिख रहे हैं।

अथिया-राहुल की शादी की अनदेखी तस्वीरें

दरअसल, 25 जनवरी 2023 को अथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में जहां अहान अपनी प्यारी दुल्हन बनीं बहन का हाथ थामे उन्हें मंडप तक ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में अथिया व केएल राहुल मंडप में बैठे हुए हैं और अहान शेट्टी हाथ में पूजा की थाल पकड़े कोई रस्म पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं। 

Athiya KL Rahul Wedding Inside Photos

Athiya KL Rahul Wedding Inside Photos

सुनील शेट्टी ने अथिया संग शेयर की इमोशनल तस्वीर

वहीं, एक्टर सुनील शेट्टी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में दूल्हा-दुल्हन बैठे नजर आ रहे हैं, तो वहीं सुनील शेट्टी और उनकी वाइफ माना व केएल राहुल के पैरेंट्स कपल पर फूलों की बारिश करते हुए दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में सुनील शेट्टी और माना शेट्टी इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने बेटी को गले लगाया हुआ है और दुलार करते दिखे रहे हैं।

Athiya KL Rahul Wedding Inside Photos

Athiya KL Rahul Wedding Inside Photos

अथिया-राहुल का हनीमून हुआ कैंसिल

'ईटाइम्स' को अथिया और राहुल के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि शादी के तुरंत बाद अथिया शेट्टी और केएल राहुल हनीमून पर नहीं जाएंगे। दोनों ने अपने कमिटमेंट्स और बिजी शेड्यूल की वजह से ऐसा फैसला लिया है। दोनों पहले अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को निपटाएंगे उसके बाद ही करीब मई महीने में हनीमून ट्रिप पर जा पाएंगे।

Athiya KL Rahul Wedding Inside Photos

केएल राहुल मैच में रहेंगे बिजी

बता दें कि फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केएल राहुल को टेस्ट सीरीज खेलना है। 'बीसीसीआई' ने टीम का ऐलान कर दिया है, राहुल टीम के उपकप्तान हैं। पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 के बीच नागपुर में होना है। इस टेस्ट सीरीज के बाद 'आईपीएल' खेलना है। यही वजह है कि अगले 3 महीने क्रिकेटर काफी बिजी शेड्यूल में बंधे हुए हैं।

Athiya KL Rahul Wedding Inside Photos

ग्रैंड होगा अथिया-केएल राहुल का रिसेप्शन

'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के बाद केएल राहुल और अथिया शेट्टी के लिए एक ग्रैंड स्टार स्टडेड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की जाएगी, जिसमें करीब 3000 गेस्ट शामिल होंगे। पूरी जानकारी जानने के लिए यहां क्लिक करें

Athiya KL Rahul Wedding Inside Photos

खैर, हमें तो अथिया और राहुल की ये तस्वीरें बेहद पसंद आईं। फिलहाल, आपको कपल की शादी की इनसाइड तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.