Athiya Shetty ने 'ICW 2023' में किया रैंप वॉक, खूबसूरती पर फिदा हुए पति KL Rahul ने की तारीफ

हाल ही में, एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 'इंडिया कॉउचर वीक 2023' में रैंप वॉक किया, जिसकी काफी तारीफ की जा रही है। हालांकि, उनके पति व क्रिकेटर केएल राहुल के कमेंट ने हमारा ध्यान खींच लिया।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Athiya Shetty ने 'ICW 2023' में किया रैंप वॉक, खूबसूरती पर फिदा हुए पति KL Rahul ने की तारीफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) संग शादी करने के बाद से अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। काफी समय से फिल्मों से दूर एक्ट्रेस को हाल ही में, 'इंडिया कॉउचर वीक 2023' (ICW 2023) में रैंप वॉक करते वक्त देखा गया। हालांकि, उनके रैंप वॉक पर पति राहुल ने जो कमेंट किया, वह काफी सुर्खियां बटोर रहा है। 

'ICW 2023' में अनामिक खन्ना के लिए शो-स्टॉपर बनीं अथिया शेट्टी

30 जुलाई 2023 को अथिया शेट्टी ने 'इंडिया कॉउचर वीक 2023' में रैंप वॉक किया, जिसमें वह फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के लिए शो-स्टॉपर बनीं। इवेंट के लिए अथिया ने कढ़ाईदार क्रीम कलर की फुल-स्लीव्स वाली ड्रेस पहनी, जिसके साथ उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी और हाई हील्स कैरी की थी। ग्लैमरस मेकअप और बंधे बालों में अथिया काफी स्टनिंग लग रही थीं। 

athiya shetty

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

अथिया के रैंप वॉक पर फैंस की प्रतिक्रिया

जैसे ही इवेंट से उनका एक वीडियो सामने आया, वैसे ही फैंस ने उनके कॉन्फिडेंस और लुक्स की काफी तारीफ की। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, "उनका चेहरा एक मॉडल जैसा है। अथिया एक मॉडल के लिए परफेक्ट हैं।" एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने कहा, "अथिया शेट्टी ने वास्तव में गलत इंडस्ट्री को चुना। वह एक जन्मजात मॉडल हैं।" 

athiya shetty

athiya shetty

athiya

केएल राहुल ने पत्नी अथिया की 'ICW 2023' में रैंप वॉक पर किया लवली कमेंट

हालांकि, इन सब तारीफ भरे मैसेज के साथ केएल राहुल ने भी अपनी प्यारी पत्नी का हौसला-अफजाई किया और उन्होंने जो पोस्ट की, उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, केएल राहुल ने अथिया की रैंप वॉक करते हुए एक क्लिप पोस्ट की। उन्होंने लिखा, "मेरी खूबसूरत पत्नी @अथियाशेट्टी।" अथिया ने इस क्लिप को अपने इंस्टाग्राम पर दोबारा पोस्ट किया और इसे कैप्शन दिया, "मेरा पूरा दिल।"

ATHIYA

KL RAHUL

अथिया और केएल राहुल का रिश्ता

बता दें कि कुछ सालों तक डेट करने के बाद केएल राहुल और अथिया ने 23 जनवरी 2023 को अपने पिता व अभिनेता सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस पर सात फेरे लिए थे। शादी से पहले दोनों तीन साल तक रिलेशनशिप में थे। शादी के बंधन में बंधने के बाद एक जॉइंट पोस्ट में जोड़े ने अपनी वेडिंग फोटोज के साथ लिखा था, 'आपकी रोशनी में, मैं प्यार करना सीखता हूं...' आज, अपने सबसे प्रियजनों के बीच हमने घर में शादी कर ली है, जिससे हमें बहुत खुशी और शांति मिली है। कृतज्ञता और प्यार से भरे दिल के साथ, हम एकजुटता की इस यात्रा पर आपका आशीर्वाद चाहते हैं।" अथिया-राहुल की शादी की अनदेखी तस्वीरेंं देखने के लिए यहां क्लिक करें

ATHIYA SHETTY

अथिया का बॉलीवुड सफर

अथिया के करियर की बात करें, तो उन्होंने 2015 में फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 2017 में 'मुबारकां' में भी अभिनय किया था। अथिया को आखिरी बार 2019 में फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में देखा गया था।

फिलहाल, अथिया के रैंप वॉक पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.