बुरे रिलेशनशिप पर फातिमा सना शेख का छलका दर्द, बोलीं- 'यह बहुत कठिन होता है'

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने हाल ही में खराब रिलेशनशिप के बारे में बात की है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बुरे रिलेशनशिप पर फातिमा सना शेख का छलका दर्द, बोलीं- 'यह बहुत कठिन होता है'

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अपनी वेब सीरीज 'अजीब दास्तां' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच फातिमा ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बातचीत की है। आइए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है। 

Fatima Sana Shaikh

दरअसल, 'बॉलीवुड लाइफ' को दिए एक इंटरव्यू में फातिमा सना शेख ने अपने पिछले रिलेशनशिप को लेकर ऐसा कुछ कहा जिसे जानकर सब हैरान हैं। फातिमा के अनुसार, वह कभी टॉक्सिक रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान कहा, ''मैं भी एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में थी। यह बहुत मुश्किल होता है। हम कहते हैं कि हम ये कर लेंगे, वो कर लेंगे, लेकिन, जब आप किसी के संग रिश्ते में होते हैं तब यह समझना बहुत मुश्किल होता है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? खासकर जब आप आर्थिक रूप से अपने हसबैंड पर डिपेंड होते हैं।'' फातिमा ने आगे कहा, "ऐसी एक बुरी शादी से बाहर निकलने में महिलाओं को काफी कठिनाई होती है।" (ये भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल ने वाइफ धनश्री वर्मा के साथ किया मजेदार चैलेंज, वीडियो शेयर कर पूछा 'कौन जीता')

Fatima Sana Shaikh

आमिर खान से उड़ी थी अफेयर की अफवाह, एक्ट्रेस ने दिया था ये जवाब

11 जनवरी 1991 में हैदराबाद में जन्मी फातिमा के पिता का नाम राज तब्बसुम और माता का नाम विपन सहना है। फातिमा ने अपने स्कूल समय से ही फिल्मों में काम शुरू कर दिया था। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'चाची 420' फातिमा की पहली फिल्म थी,जो कि साल 1997 में रिलीज़ हुई थी। इसके बाद एक्ट्रेस को फिल्म 'दंगल' से खासा पहचान मिली। इसके बाद वे आमिर संग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में भी नजर आई थीं। इसके चलते फातिमा के आमिर संग अफेयर की अफवाहें उड़ने लगी थीं। (ये भी पढ़ें- त्रिशाला दत्त ने बताया 7 साल तक BF रहे व्यक्ति से क्यों कर लिया था ब्रेकअप? कहा- 'अब वो शादीशुदा है')

Fatima Sana Shaikh

इस बारे में एक इंटरव्यू के दौरान फातिमा ने कहा था, पहले मैं इस सबसे परेशान होती थी, मुझे बुरा लगता था, क्योंकि मैं कभी लाइफ में इतने बड़े स्तर पर किसी चीज से नहीं निपटी। ऐसे लोग मेरे बारे में लिख रहे थे, जिनसे मैं कभी नहीं मिली। वे नहीं जानते कि क्या सच्चाई है।'' इस अफवाह के बारे में फातिमा ने आगे कहा था, ''इस चीज ने मुझे प्रभावित किया, क्योंकि लोग सोचते थे कि सब ठीक नहीं है। अगर मैं असलियत में गलत हूं तो लोगों को मेरी असलियत जानना चाहिए। मैं नहीं चाहती कि वे मुझे गलत इंसान के रूप में देखें।'' वैसे, फातिमा ने अभी तक किसी के साथ अपने रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की थी। ऐसे में खराब रिश्ते के बारे में एक्ट्रेस का बयान फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

Fatima Sana Shaikh

ध्यान रहे कि, फातिमा सना शेख कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। फातिमा सना शेख ने 29 मार्च को एक पोस्ट कर बताया था कि वह कोरोना संक्रमित हो गई हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, फातिमा सना शेख हाल ही में फिल्म 'लूडो' में नजर आई थीं। इसके पहले, उनकी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' रिलीज हुई थी। (ये भी पढ़ें- बेटी सारा ने पापा सचिन तेंदुलकर के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर की शेयर, देखें वीडियो) 

फिलहाल, फातिमा सना शेख अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम ही बोलना पसंद करती हैं। लेकिन हाल ही में, जब उन्होंने अपने खराब रिलेशनशिप के बारे में बात की तो ये साफ है कि उन्हें भी खराब दौर से गुजरना पड़ा है। तो एक्ट्रेस के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिटः इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.