Anant Ambani के 29वें बर्थडे बैश की पहली झलक आई सामने, बिजनेसमैन Bharat को केक खिलाते आए नजर

हाल ही में, हमें बिजनेसमैन अनंत अंबानी के जन्मदिन से पहले के जश्न से उनकी पहली झलक मिली है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Anant Ambani के 29वें बर्थडे बैश की पहली झलक आई सामने, बिजनेसमैन Bharat को केक खिलाते आए नजर

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) 10 अप्रैल 2024 को अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। इसके लिए अंबानी फैमिली ने एक भव्य पार्टी का आयोजन किया है। हाल ही में, हमें उसी कार्यक्रम से बर्थडे बॉय की पहली झलक मिली है, जो बेहद प्यारी है।

अनंत अंबानी के 29वें प्री-बर्थडे बैश की पहली झलक

अपने इंस्टा हैंडल पर अंबानी फैमिली के एक फैन पेज ने अनंत अंबानी के 29वें जन्मदिन समारोह से उनकी एक तस्वीर साझा की। अपने इस सेलिब्रेशन के लिए अनंत ने ब्लैक कलर की शर्ट पहनी थी और उसे मैचिंग पैंट के साथ पेयर किया था। इसके अलावा, व्हाइट बेल्ट से सजी उनकी शानदार वॉच ने हमारा ध्यान खींच लिया। फोटो में अनंत को बिजनेसमैन भरत जगमोहन मेहरा को केक खिलाते हुए देखा जा सकता है।

ANANT AMBANI

बर्थडे बैश की जगह पर अनंत के नाम की एलईडी लाइट

कई अन्य झलकियों के साथ अंबानी फैमिली के फैन पेज ने हमें पर्पल बैकग्राउंड के बीच व्हाइट कलर की एलईडी लाइट दिखाई, जो अनंत की 29वीं बर्थडे पार्टी को रोशन करने के लिए उनके नाम से सजाई गई थी। रोशनी में 'AMA 29' दिखाया गया था और इसे अनंत अंबानी के जन्मदिन के केक के ठीक पीछे रखा गया था, जो एक परफेक्ट बैकग्राउंड के रूप में काम कर रहा था।

ANANT AMBANI

Anant Ambani के पास हैं 'रोल्स रॉयस कलिनन' व 'फेरारी SF90 स्ट्रैडेल' जैसी शानदार कारें, देखें लिस्ट

अनंत अंबानी के 29वें जन्मदिन का केक

इससे पहले, अंबानी फैन पेज ने हमें अनंत की जन्मदिन की पार्टी के लिए सजावट की एक झलक दी थी। हमें उस केक की भी झलक मिली थी, जो बिजनेसमैन के बर्थडे के लिए लाया गया था। केक ब्लू और येलो कलर का था, जिसमें फूलों सहित कई टुकड़े थे। केक के ऊपर 'एएमए 29' वाला एक टैग था। एक वीडियो में हम सिंगर बी प्राक के लिए सजी हुई स्टेज देख सकते थे, जिस पर वह परफॉर्म करने वाले थे। कई झलकियों में हम पार्टी के जश्न के लिए जामनगर में सफेद रंग के सोफे और फैंसी लाइटिंग का आयोजन देख सकते थे। 'रेडिट' के अनुसार, अन्य लोगों के अलावा, सलमान खान और ओरी पार्टी में गेस्ट थे। 

ANANT AMBANI

ANANT AMBANI

ANANT AMBANI

Images Courtesy
anant ambani
IMAGE Source

Anant Ambani का 200 करोड़ का वॉच कलेक्शन: 'Patek Philippe' की 67.5 करोड़ तक की घड़ी है शामिल, पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की वेडिंग डेट

बता दें कि अनंत अंबानी 12 जुलाई 2024 को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, अभी तक अनंत और राधिका की शादी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन पहले यह अनुमान लगाया गया था कि अंबानी इस शादी पर 1000 करोड़ की भारी भरकम रकम खर्च करेंगे। 

ANANT AMBANI

फिलहाल, हमें अनंत अंबानी के बर्थडे बैश की अन्य झलकियों का इंतजार है।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.