Angad Bedi के पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर Bishan Singh Bedi का 77 की उम्र में हुआ निधन

एक्टर अंगद बेदी के पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का लंबी बीमारी के कारण 23 अक्टूबर 2023 को निधन हो गया है, जो क्रिकेट जगत के लिए दुखद खबर है।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Angad Bedi के पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर Bishan Singh Bedi का 77 की उम्र में हुआ निधन

वर्ल्ड कप 2023 के बीच क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) का 23 अक्टूबर 2023 को निधन हो गया। 77 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। बाएं हाथ के स्पिनर बिशन ने 22 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी भी की थी।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का 77 की उम्र में हुआ निधन

23 अक्टूबर 2023 को 'पीटीआई' की एक रिपोर्ट में कहा गया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। उन्होंने अपना क्रिकेट करियर 1967 में शुरू किया था और 1979 तक एक्टिव रहे। अपने क्रिकेट सफर में उन्होंने 67 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा, बिशन सिंह बेदी 'पद्म श्री' विजेता भी थे, जिन्होंने 1975 में पूर्वी अफ्रीका के खिलाफ भारत का पहला ODL खेला था।

BISHAN SINGH BEDI

बिशन सिंह बेदी के परिवार में उनकी पत्नी अंजू इंद्रजीत बेदी और उनके बच्चे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर चार बच्चों अभिनेता अंगद बेदी, गावसिंदर बेदी, गिल बेदी और ग्लेनिथ बेदी के पिता थे। अंगद बेदी की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया से हुई है।

BISHAN SINGH BEDI

बिशन सिंह बेदी घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की टीम के लिए खेले थे। क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद, वह कई उभरते भारतीय क्रिकेटरों के लिए कोच और सलाहकार के रूप में काम करने लगे थे। इसके अलावा, बिशन सिंह बेदी ने कई क्रिकेट मैचों में कमेंटेटर के रूप में भी काम किया है। पूर्व क्रिकेटर 1990 में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दौरे के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर थे।

BISHAN SINGH BEDI

इरफान पठान ने दिवंगत बिशन सिंह बेदी को दी श्रद्धांजलि

बिशन सिंह बेदी के निधन की खबर सुर्खियों में आते ही इरफान पठान समेत कई क्रिकेटर्स ने बिशन सिंह बेदी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अपने 'एक्स' हैंडल (ट्विटर) पर इरफ़ान ने एक नोट लिखा कि कैसे बिशन सिंह बेदी का निधन क्रिकेट जगत के लिए एक दुखद क्षति है। उनके ट्वीट को इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक बिशन सिंह बेदी अब नहीं रहे। यह हमारे क्रिकेट जगत के लिए एक क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।"

BISHAN SINGH BEDI

फिलहाल, हम इस कठिन परिस्थिति में बिशन सिंह बेदी के परिवार को शक्ति प्रदान करने की कामना करते हैं!

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.