Bishan Singh Bedi के निधन से सदमे में हैं बेटे-बहू Angad Bedi और Neha Dhupia, लिखा इमोशनल नोट

पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर दुख जताते हुए उनके बेटे-बहू अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने एक इमोशनल नोट लिखा है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Bishan Singh Bedi के निधन से सदमे में हैं बेटे-बहू Angad Bedi और Neha Dhupia, लिखा इमोशनल नोट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मशहूर स्पिनर बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) का कल यानी 23 अक्टूबर 2023 को निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। शाहरुख खान, सलमान खान, करण जौहर, विक्की कौशल और अन्य कई मशहूर हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। अब बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी और उनकी बहू नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट शेयर किया है।

दिवंगत पिता बिशन सिंह बेदी के लिए अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने लिखा भावुक नोट

24 अक्टूबर 2023 को अंगद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दिवंगत पिता बिशन सिंह बेदी की एक तस्वीर साझा की। अंगद और नेहा ने एक आधिकारिक नोट साझा करते हुए लिखा, “यह पूरी तरह से पिताजी की सबसे तेज स्पिन बॉल की तरह हुआ, जो हमें आती हुई भी नहीं दिखी, जिसे हमने कभी आते हुए नहीं देखा था। हम सदमे में हैं और दुःख से उबर रहे हैं, लेकिन हमें यह जानकर सांत्वना मिलती है कि उन्होंने एक समृद्ध, निडर और पूर्ण जीवन जिया, जिसने कई लोगों को प्रेरित किया।''

bishan singh bedi

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें मिले प्यार के हर संदेश से वे बहुत प्रभावित हुए हैं। वे लिखते हैं, “उनके धैर्य, हास्य और विशाल हृदय का जश्न मनाने के लिए सभी को धन्यवाद। यह देखकर खुशी होती है कि पिताजी ने अपने जीवन से कितनी पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनके जीवन का हर दिन अपने परिवार और आस्था के प्रति समर्पण व अपने वाहेगुरु की सेवा में बीता।''

नेहा धूपिया और अंगद नोट में आगे लिखते हैं, “उन्होंने एक ऐसे जीवन को जीने का प्रतीक बनाया, जो निर्भय था। हमें यह जानकर तसल्ली होती है कि वह अब अपने प्रिय के साथ हैं। पिताजी, हम आपको अपने निडर लीडर के रूप में पाकर धन्य हो गए। हम आपकी आदर्श बात 'ऑब्जर्व करना और आत्मसात करना' के अनुसार जीने का प्रयास करेंगे। हमारा मार्गदर्शन करते रहें। प्यार और विश्वास में- अंजू बेदी, अंगद बेदी, नेहा धूपिया बेदी, नेहा बेदी गौतम मल्होत्रा, मेहर धूपिया बेदी, गुरिक धूपिया बेदी, सुहावी बेदी मल्होत्रा।'

bishan singh bedi

दिवंगत बिशन सिंह बेदी का करियर

उन्होंने अपना क्रिकेट करियर 1967 में शुरू किया था और 1979 तक एक्टिव रहे। अपने क्रिकेट सफर में उन्होंने 67 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा, बिशन सिंह बेदी 'पद्म श्री' विजेता भी थे, जिन्होंने 1975 में पूर्वी अफ्रीका के खिलाफ भारत का पहला ODL खेला था। ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें

bishan singh bedi

नेहा धूपिया-अंगद बेदी का घरः लिविंग रूम-किचन से लेकर बच्चों की नर्सरी तक, सब कुछ है शानदार...फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, हम भी नम आंखों से दिवंगत क्रिकेटर का श्रद्धांजलि देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.