दुल्हनों के लिए ट्रेंडी हेयरस्टाइल: डच ब्रैड पोनीटेल से मैसी तक, जानें बेस्ट हेयरडू के बारे में

शादी के दिन दुल्हन के लिए आउटफिट के साथ-साथ हेयरस्टाइल भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे हेयरस्टाइल दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने खास दिन के लिए चुन सकती हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

दुल्हनों के लिए ट्रेंडी हेयरस्टाइल: डच ब्रैड पोनीटेल से मैसी तक, जानें बेस्ट हेयरडू के बारे में

Best And Trendy Hairstyles for Brides: शादी का दिन हर किसी लड़की के लिए उसकी लाइफ का स्पेशल दिन होता है। इस दिन हर लड़की चाहती है कि वह दुनिया की सबसे खूबसूरत दुल्हन दिखे, इसके लिए हर लड़की अच्छा सा अच्छा लहंगा, ज्वेलरी, वेन्यू और बेस्ट मेकअप का विकल्प चुनती है। इन सब में हेयरस्टाइल भी एक महत्वपूर्ण जग​ह रखती है। हेयरस्टाइल एक दुल्हन के पूरे लुक को बदल देती है। ऐसे में हर लड़की अपने चेहरे के हिसाब से अच्छी से अच्छी हेयरस्टाइल भी चुनती है। तो अगर आप भी जल्दी ही दुल्हन बनने वाली हैं, तो यहां पर अपने चेहरे के हिसाब से हेयरस्टाइल्स चुन सकती हैं। ये आपके लुक को और भी ज्यादा खास बना देंगी।

10 Best Hairstyles for Brides

दुल्हनों के लिए ब्लाउज के 25 स्टाइलिश व यूनिक बैक डिजाइन, जो ब्राइड्स को देंगे शानदार लुक। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

1. कर्ली हेयरस्टाइल (Curly Hairstyles)

अगर आपके बाल लंबे हैं, तो बालों को खुला रखना सबसे अच्छा ऑप्शन है। बालों को खुला रखते हुए कर्ली हेयरस्टाइल रिसेप्शन लुक पर काफी खूबसूरत लगता है। दुल्हन आशना शाह ने भी अपने खास दिन के लिए स्टोन-स्टडेड हेयर एक्सेसरीज के साथ अपने बालों को स्टाइल किया था।

https://hindib.bollywoodshaadis.com/contribute/preview/id/11930

2. डच ब्रेड पोनीटेल (Dutch Braid Ponytail Hairstyles)

आपने डच चोटी तो कई बार देखी होंगी, लेकिन क्या आपने कभी किसी दुल्हन पर पोनीटेल के साथ डच चोटी देखी है? खैर, रुचिका जैन ने अपने मेहंदी समारोह के लिए डच ब्रेड पोनीटेल हेयरडू चुना था। हेयर स्टाइलिस्ट ने डच स्टाइल बनाते हुए बालों की चोटी बनाने के लिए क्राउन एरिया को चुना था और बाकी के बालों का पोनीटेल बनाया था, जिसमें एक पत्तेदार एक्सेसरी शामिल थी। पिंक थ्री-पीस सूट में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

https://hindib.bollywoodshaadis.com/contribute/preview/id/11930

3. फ्लोरल पेटल ब्रेडेड हाफ बन (Floral Petal Braided Half Bun)

साइड बन भी दुल्हनों के ऊपर बहुत अच्छी लगती है। साइड बन हर दुल्हन के चेहरे पर खूबसूरत लगता है। ये बन घूंघट में भी साइड से दिखता है और साड़ी पर भी ये हेयरस्टाइल बहुत खूबसूरत लगती है। इस हेयर स्टाइल के साथ आप फ्लोरल एक्सेसरीज का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

https://hindib.bollywoodshaadis.com/contribute/preview/id/11930

4. कैस्केड वॉटरफॉल ब्रैड्स विद हाफ-बन (Cascade Waterfall Braid with Half-Bun) 

अनीशा अग्रवाल ने अपने खास दिन के लिए इस हेयरस्टाइल को चुना था, जो उनके लुक पर बहुत खिल रहा था। इस हेयरस्टाइल को और भी खूबसूरत बनाते हुए अनीशा ने इसे फूलों से सजाया हुआ था। कलरफुल रंगों के फूल के साथ ये हेयरस्टाइल काफी प्यारी लग रही थी।

10 Best Hairstyles for Brides

5. फूलों के साथ लंबी चोटी (Long Ponytail With Flowers)

साउथ इंडियन दुल्हन की हेयरस्टाइल काफी खूबसूरत होती है। इसमें आगे की तरफ से बालों को ट्विस्ट किया जाता है। आधे बालों का जूड़ा बना लेते हैं और बाकी बचे बालों की लंबी चोटी। इसके साथ इसमें ढेर सारा गजरा और हेयर पिन का इस्तेमाल भी किया जाता है। दुल्हन अक्षता पुजारी ने भी अपनी शादी के दिन इस हेयरस्टाइल को चुना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

10 Best Hairstyles for Brides

6. मैसी चोटी (Massy Braid Hairstyles)

अपनी मेहंदी की खूबसूरत शाम के लिए दुल्हन निधि सकारिया ने मैसी हेयरस्टाइल चुना था, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। निधि ने बालों में लंबी मिड लेंथ चोटी बनाते हुए उसे कुछ मोती और फूलों से सजाया था, जो उनके पूरे लुक में चार-चांद लगा रहा था।

10 Best Hairstyles for Brides

7. मरमेड चोटी (Mermaid Braid Hairstyles)

हमें एक ऐसी दुल्हन मिली, जिसने अपने खास दिन के लिए बेहद ही खूबसूरत हेयरस्टाइल को चुना था। इस हेयरस्टाइल को आप अपनी शादी के किसी फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा, इसे और भी सुंदर बनाने के लिए आप चोटी में फूलों और मोतियों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

10 Best Hairstyles for Brides

8. मैसी फ्रेंच फिशटेल (Massy French Fishtail Hairstyles)

मैसी फ्रेंच फिशटेल हेयरस्टाइल आप अपनी संगीत सेरेमनी के लिए चुन सकती हैं। ये ट्विस्टी मैसी लुक आपके ड्रेस पर बेहद प्यारा लगेगा। इस हेयरस्टाइल को सजाने के लिए आप कुछ मोतियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

10 Best Hairstyles for Brides

9. बोहो फ्री बन (Boho Free Bun Hairstyles)

इस तरह का फ्री जूड़ा भी दुल्हन के ऊपर बहुत खूबसूरत लगता है। इस हेयरस्टाइल को सिंपल भी रखा जा सकता है। जैसे दुल्हन जोबन संधू ने रखा है। जोबन ने इस हेयरस्टाइल को अपने रिसेप्शन की रात के लिए चुना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

10 Best Hairstyles for Brides

10. मोतियों से सजी चोटी (Pearl Braid Hairstyles)

अगर आपके लंबे बाल हैं, तो आप इस तरह की लंबी चोटी भी आजमा सकती हैं। जैसे दुल्हन याशिका ग्लैड ने बनाई थी। इस चोटी को याशिका ने गोल्डन ज्वेलरी से सजाया था। हालांकि, आप इसे अलग-अलग तरह की हेयर एक्सेसरीज़ से सजा सकती हैं।

10 Best Hairstyles for Brides

खैर, हमें तो इन सभी दुल्हनों के हेयरस्टाइल बेहद पसंद आए। फिलहाल, आप अपने खास दिन के लिए इसमें से कौन-सा हेयरस्टाइल चुनना पसंद करेंगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.