Shilpa Shetty-Disha Patani से ​Vidya Balan तक, कई स्टार्स Ekta Kapoor के दिवाली बैश में हुए शामिल

पॉपुलर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने 10 नवंबर 2023 को सितारों से सजी दिवाली पार्टी की मेजबानी की, जिसमें इंडस्ट्री के कुछ फेमस चेहरों ने हिस्सा लिया। आइए आपको ​इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Shilpa Shetty-Disha Patani से ​Vidya Balan तक, कई स्टार्स Ekta Kapoor के दिवाली बैश में हुए शामिल

दिवाली करीब है और पूरे देश की तरह हमारे बी-टाउन सेलेब्स भी रोशनी के इस त्योहार को पूरी खुशी के साथ मनाने के लिए तैयार हैं। हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज दिवाली पार्टियों में शामिल होने में बिजी हैं। मनीष मल्होत्रा और रमेश तौरानी व सारा अली खान की दिवाली पार्टियों के बाद अब फिल्म निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने भी दिवाली पार्टी की मेजबानी की, जिसमें टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक के सितारों ने ​शिरकत की।

एकता कपूर के दिवाली बैश में ग्रीन साड़ी में बेहद हॉट दिखीं दिशा पाटनी

10 नवंबर 2023 को एकता कपूर ने सितारों से सजी दिवाली पार्टी की मेजबानी की। पार्टी की तस्वीरों और वीडियोज में दिशा पाटनी को बैश में स्टाइलिश अंदाज में पहुंचते देखा जा सकता है। उन्होंने अपने स्टनिंग लुक से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। पार्टी के लिए दिशा ने ग्रीन कलर की सिंपल साड़ी में अपने कर्व्स को फ्लॉन्ट किया, जिसमें गोल्डन लेस का वर्क था। उन्होंने इसे मैचिंग सल्ट्री ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था, जिसमें प्लंजिंग नेकलाइन और स्ट्रैपी स्लीव्स थीं। दिशा ने अपने लुक को गोल्डन बैंगल्स, ग्लैम मेकअप और खुले बालों के साथ पूरा किया था।

disha patani

जब Ekta Kapoor बॉडी हगिंग ड्रेस पहनने व पैपराजी से छुपने पर बुरी तरह हुईं ट्रोल, लोगों ने लगाई वाट... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा दिवाली पार्टी में ब्लैक ड्रेस में आए नजर 

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ शिल्पा की बहन शमिता भी थीं। पार्टी के लिए शिल्पा ने ब्लैक कलर का अनारकली चुना था, जिसमें जटिल कढ़ाई और लेस डिटेलिंग थी। उन्होंने इसे हैवी एम्ब्रॉयडर्ड जैकेट, स्टेटमेंट ज्वेलरी, ग्लैम मेकअप, एक हैंडबैग और खुले बालों के साथ स्टाइल किया था। दूसरी ओर, राज कुंद्रा ब्लैक कलर का एम्बेलिश्ड कुर्ता और पायजामा पहने हुए हैंडसम लग रहे थे। वहीं, शिल्पा की बहन शमिता भी रेड गाउन में खूबसूरत लग रही थीं।

shilpa

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में भूमि पेडनेकर पिंक ड्रेस में दिखीं बेहद खूबसूरत

वायरल हो रही झलकियों में बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को पार्टी में स्टाइलिश एंट्री करते हुए देखा जा सकता है। कैमरे के सामने ग्लैमरस अंदाज में पोज देकर उन्होंने रेड कार्पेट पर आग लगा दी। पार्टी के लिए भूमि ने एक सुंदर पिंक कलर की रेशमी साड़ी पहनी थी, जिसमें गोल्डन प्रिंट थे। उन्होंने इसे एक मैचिंग सल्ट्री ब्लाउज, एक स्टेटमेंट गोल्ड चोकर, डैंगलिंग इयररिंग्स, एक ब्रेसलेट, डेवी मेकअप और खुले बालों के साथ स्टाइल किया था।

bhumi

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंचे अभिनेता जीतेंद्र 

एकता कपूर के पिता और दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र भी पार्टी में शामिल हुए। उन्हें वेन्यू के बाहर तैनात पैपराजी के लिए पोज देते देखा जा सकता है। पार्टी के लिए जीतेंद्र ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पायजामा सेट चुना था, जिसे उन्होंने कढ़ाई वाली जैकेट के साथ स्टाइल किया था।

jeetendra

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने दिया कपल गोल 

एकता की दिवाली पार्टी में टेलीविजन इंडस्ट्री के कुछ पॉपुलर चेहरे भी शामिल हुए। इनमें टीवी के सबसे क्यूट कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया भी थे, जिन्होंने हमारा ध्यान खींचा। कैमरे के सामने एक साथ पोज़ देते हुए ये लवबर्ड काफी प्यारे लग रहे थे। पार्टी में दिव्यांका पर्पल कलर के घरारा सेट में खूबसूरत लग रही थीं।

divyanka

दिव्यांका के आउटफिट में एक एम्बेलिश्ड फुल-स्लीव कुर्ता शामिल था, जिसे उन्होंने बंधनी-प्रिंटेड घरारा के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग दुपट्टे, झुमके, डेवी मेकअप, खुले बाल, एक अंगूठी और एक हैंडबैग के साथ पूरा किया था। दूसरी ओर, विवेक नेवी ब्लू कलर के कुर्ते और व्हाइट पायजामे में काफी अच्छे लग रहे थे।

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंचे विद्या बालन और उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन अपने प्यारे पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ पार्टी में पहुंचीं। ये लवबर्ड्स, जो शायद ही कभी एक साथ सार्वजनिक रूप से नज़र आते हों, उन्होंने एकता कपूर की दिवाली पार्टी में एक साथ शामिल होकर इंटरनेट पर आग लगा दी। पार्टी के लिए विद्या ने मैरून कलर की साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन लेस का वर्क हुआ था। उन्होंने अपने लुक को इयररिंग्स, डेवी मेकअप, बिंदी और बन से स्टाइल किया था। वहीं, सिद्धार्थ ब्लू कलर के प्रिंटेड कुर्ता और व्हाइट पायजामा में हैंडसम लग रहे थे।

vidya balan

Sara Ali Khan की दिवाली पार्टी: EX-BF Kartik Aaryan और Ananya Panday-Aditya Roy Kapur हुए शामिल। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

पार्टी में ऋचा चड्ढा और अली फजल भी हुए शामिल

एकता की दिवाली पार्टी में ऋचा चड्ढा और अली फज़ल भी शामिल हुए। पार्टी के लिए लवबर्ड्स ने एथनिक आउटफिट को चुना था। ऋचा लाइट ब्लू कलर के कुर्ते में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने मल्टीकलर शरारा के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने अपने लुक को सिंपल दुपट्टे, डेवी मेकअप, बिंदी और खुले बालों के साथ पूरा किया था। दूसरी ओर, अली ब्लैक कलर के कुर्ता-पायजामा में बेहद हैंडसम लग रहे थे, जिसे उन्होंने ग्रीन कलर की जैकेट के साथ स्टाइल किया था।

richa chadha

लाल साड़ी में साक्षी तंवर दिखीं बेहद खूबसूरत

टेलीविजन एक्ट्रेस साक्षी तंवर भी एकता कपूर की दिवाली पार्टी में नजर आईं। पार्टी के लिए उन्होंने एक मिनिमल लुक चुना था। उन्होंने एक सुंदर रेड साड़ी पहनी थी, जिसमें येलो बॉर्डर था। उन्होंने अपनी साड़ी को येलो ब्लाउज, ब्यूटीफुल इयररिंग्स, डेवी मेकअप, चूड़ियों और खुले बालों के साथ स्टाइल किया था।

sakshi tanwar

बहन एकता की दिवाली पार्टी में शामिल हुए तुषार कपूर

एकता कपूर के भाई तुषार कपूर भी दिवाली पार्टी में शामिल हुए। वेन्यू के बाहर खड़े लोगों के लिए खुशी-खुशी पोज देते हुए अभिनेता बेहद अच्छे लग रहे थे। पार्टी के लिए उन्होंने ब्लैक कलर का कुर्ता पहना था, जिसकी नेकलाइन पर जटिल कढ़ाई का काम हुआ था।

tushaar

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंचे अन्य सेलेब्स

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कुछ जाने-माने चेहरे शामिल हुए। टेलीविजन अभिनेता ऋत्विक धनजानी ने एकता कपूर की दिवाली पार्टी में हिस्सा लेने के दौरान वेन्यू के बाहर खड़े पैपराजी के लिए पोज दिया। वह ग्रे कलर के प्रिंटेड कुर्ता-पायजामा में हैंडसम लग रहे थे। अमायरा दस्तूर ने भी पार्टी की शोभा बढ़ाई और वह पेस्टल कलर के एम्बेलिश्ड लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। ऑरेंज कलर के लहंगे में नरगिस फाखरी भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Other celebs at Ektaa Kapoor's Diwali bash

फिलहाल, आपको एकता कपूर की दिवाली पार्टी में शामिल सेलेब्स में सबसे अच्छा लुक किसका लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.