तेजस्वी प्रकाश से महक चहल तक: जानें 'नागिन 6' के सितारों की एक एपिसोड की फीस के बारे में

यहां हम आपको बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर के हिट शो 'नागिन 6' के एक्ट्रर्स की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

तेजस्वी प्रकाश से महक चहल तक: जानें 'नागिन 6' के सितारों की एक एपिसोड की फीस के बारे में

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) का हिट शो 'नागिन 6' इन दिनों खूब चर्चा में है। इस शो में तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash), महक चहल, उर्वशी ढोलकिया, सिंबा नागपाल और सुधा चंद्रन जैसे बड़े स्टार्स हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि एकता ने इस सीजन में खूब पैसा लगाया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'नागिन 6' के लिए तेजस्वी से लेकर सिंबा नागपाल तक, सभी स्टार्स को कितनी फीस मिल रही है?

nagin

आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

1. तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)

तेजस्वी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजस्वी प्रकाश जोकि शो में सर्वश्रेष्ठ इच्छाधारी नागिन के रोल में हैं, उन्हें प्रति एपिसोड 2 लाख रुपए मिल रहे हैं। तेजस्वी को एकता कपूर ने यह शो 'बिग बॉस 15' में ऑफर किया था। 'बिग बॉस 15' की विनर बनने के बाद तेजस्वी ने 'नागिन 6' की शूटिंग शुरू कर दी थी।

2. महक चहल (Mahek Chahal)

Mahekk Chahal

तेजस्वी के अलावा 'नागिन 6' में महक चहल भी अहम रोल में हैं। वह सेकंड लीड हैं और इच्छाधारी नागिन के किरदार में नजर आ रही हैं। दर्शकों को महक चहल का अंदाज खूब रास आ रहा है। इस शो में महक का किरदार तेजस्वी की बहन का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 'नागिन 6' के लिए 1 लाख प्रति एपिसोड चार्ज कर रही हैं।

3. सिंबा नागपाल (Simba Nagpal)

Simba Nagpal

सिंबा नागपाल 'नागिन 6' में तेजस्वी प्रकाश के पति के किरदार में हैं। वह इस शो में एक आर्मी अफसर बने हैं। फीस की बात करें, तो उन्हें प्रति एपिसोड 1 लाख रुपए मिल रहे हैं।

4. सुधा चंद्रन (Sudha Chandran)

Sudha Chandran

सुधा चंद्रन 'नागिन 6' के लिए 3 लाख प्रति एपिसोड चार्ज कर रही हैं। सुधा 'नागिन' फ्रैंचाइजी से शुरुआत से जुड़ी रही हैं और लगभग हर सीजन में नजर आई हैं।

5. अदा खान (Adaa Khan)

अदा खान

इन दिनों 'नागिन 6' में अदा खान भी नजर आ रही हैं। वह साशा के रोल में हैं। अदा भी शुरुआत से नागिन फ्रैंचाइजी का हिस्सा हैं और उन्हें छठे सीजन के लिए प्रति एपिसोड 70 हजार रुपए मिल रहे हैं।

6. उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia)

उर्वशी

इस बार 'नागिन' में उर्वशी ढोलकिया भी हैं। उर्वशी, एकता कपूर के कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। 'नागिन 6' के लिए उन्हें प्रति एपिसोड 50 हजार रुपए मिल रहे हैं। 'नागिन' की 10 खूबसूरत अभिनेत्रियों की नेट वर्थ: मौनी रॉय से तेजस्वी प्रकाश तक के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

खैर, इस बात में कोई शक नहीं है कि 'नागिन' का छठा सीजन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिलहाल, इस सीजन में आपका फेवरेट कलाकार कौन है? हमें कमेंट में जरूर बातएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.