Gauahar Khan का बेबी शॉवर: एक्ट्रेस ने मल्टी-कलर्ड गाउन में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं खूबसूरत

हाल ही में, एक्ट्रेस गौहर खान के परिवार ने उनके लिए बेबी शॉवर होस्ट किया, जिसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Gauahar Khan का बेबी शॉवर: एक्ट्रेस ने मल्टी-कलर्ड गाउन में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं खूबसूरत

बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) जल्द ही अपने पति जैद दरबार (Zaid Darbar) के साथ अपने पहले बेबी का वेलकम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी डिलीवरी डेट नजदीक है। इस बीच, उनके परिवार ने उनके लिए ग्रैंड बेबी शॉवर होस्ट किया, जिसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं।

गौहर खान का ग्रैंड बेबी शॉवर

30 अप्रैल 2023 को गौहर खान के परिवार ने उनके लिए एक भव्य गोद भराई की मेजबानी की। इस दौरान, उन्हें पति ज़ैद दरबार के साथ वेन्यू के बाहर देखा गया। अपनी गोद भराई के लिए होने वाली मां ने एक मल्टीकलर फ्लोई गाउन पहना था, जिसमें वह हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही थीं। 

GAUAHAR

गौहर ने अपने लुक को स्टेटमेंट इयररिंग्स, मिनिमल मेकअप, डिफाइन्ड ब्रो, कोहल-रिमेड आईज, ब्लश्ड चीक्स और पर्पल लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया था। हालांकि, ये उनका प्रेग्नेंसी ग्लो था, जो उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा था। वहीं, जैद व्हाइट पैंट के साथ स्ट्राइप्ड शर्ट में हैंडसम लग रहे थे।

GAUAHAR KHAN

जब गौहर ने प्रेग्नेंसी में भी काम करने पर की थी बात

गौहर एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं, जो अक्सर अपनी लाइफ के हर खास पल को फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलती हैं। उदाहरण के लिए, 21 अप्रैल 2023 को उन्होंने 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन होस्ट किया था। इस दौरान उन्होंने फैंस के सभी सवालों का बेबाकी से जवाब दिया था। सेशन के दौरान उनके एक फैन ने पूछा था कि अपनी गर्भावस्था के दौरान भी वह लगातार कैसे काम कर रही हैं। 

इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था, "सर्वशक्तिमान की कृपा।" एक अन्य फैन ने एक्ट्रेस से पूछा था कि क्या उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखा है, जिस पर गौहर ने ज़रूरतमंद लोगों को खाना खिलाने की बात की थी।

gauahar khan

जब गौहर ने ईद पार्टी में खूबसूरती से छिपाया था अपना बेबी बंप

16 अप्रैल 2023 को गौहर खान और उनके पति ज़ैद दरबार ने बाबा सिद्दीकी की भव्य इफ्तार पार्टी में भाग लिया था, जहां गौहर बेहद खूबसूरत लुक में नजर आई थीं। हालांकि, जिस तरह से उन्होंने ग्रीन कलर के अनारकली सूट में दुपट्टे से अपने पूर्ण विकसित बेबी बंप को छिपाया था, उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इस दौरान उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखने लायक था। दूसरी ओर, उनके पति जैद ऑल-व्हाइट आउटफिट में नजर आए थे। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

gauahar khan

बता दें कि गौहर खान ने दिसंबर 2020 में जैद दरबार संग शादी रचाई थी और शादी के करीब दो साल बाद दिसंबर 2022 में उन्होंने अपनी 'खुशखबरी' की घोषणा की थी। गौहर 39 साल की उम्र में मदरहुड को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

फिलहाल, आपको गौहर के बेबी शॉवर की यह झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.