गीता बसरा बेटे जोवान संग नए घर में पहली दिवाली मनाने के लिए हैं उत्साहित, बताईं अपनी फीलिंग्स

एक्ट्रेस गीता बसरा और हरभजन सिंह के बेटे जोवन इस साल अपनी पहली दिवाली मनाएंगे। बिंदास मम्मी पंजाब में अपने घर पर भव्य दिवाली पार्टी को लेकर उत्साहित हैं। आइए आपको बताते हैं उनकी प्लानिंग।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

गीता बसरा बेटे जोवान संग नए घर में पहली दिवाली मनाने के लिए हैं उत्साहित, बताईं अपनी फीलिंग्स

10 साल की लंबी डेटिंग के बाद एक्ट्रेस गीता बसरा (Geeta Basra) ने साल 2015 में भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के एक साल बाद साल 2016 में दोनों ने अपनी बच्ची हिनाया हीर प्लाहा के आगमन के साथ पहली बार माता-पिता बनने का सुख प्राप्त किया था। इसके बाद हिनाया के जन्म के करीब 5 साल पूरे होने के बाद 10 जुलाई 2021 को गीता और हरभजन अपने बेटे जोवान वीर सिंह प्लाहा के पैरेंट्स बने।

geeta basra with her husband, Harbhajan Singh

दो बच्चों की मां गीता बसरा और उनके क्रिकेटर पति हरभजन सिंह अपने बेटे जोवान की पहली दिवाली मनाने के लिए पंजाब में अपने नए घर में एक बड़ी फैमिली पार्टी की मेजबानी करने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा गीता बसरा के इस साल प्रकाश पर्व के लिए उत्साहित होने के और भी कई कारण हैं। 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में गीता बसरा ने खुलासा किया कि, वे अपने बेटे जोवान की पहली दिवाली अपने जालंधर स्थित घर पर मनाएंगी और कहा कि, वह इसके लिए बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, “हम जालंधर में अपने नए घर में दिवाली मनाएंगे। यह एक खास दिवाली होने जा रही है, क्योंकि यह जोवान की पहली दिवाली है। इसलिए, हम अपने पूरे परिवार के साथ, घर को रोशन करेंगे और सुंदर सजावट करेंगे।"

geeta basra with her husband, Harbhajan Singh

(ये भी पढ़ें: इन वजहों से एक्ट्रेस महिमा चौधरी का दो बार हुआ था गर्भपात, इंटरव्यू में किया खुलासा)

साक्षात्कार में आगे गीता ने साझा किया कि, न केवल वह बल्कि उनका पूरा परिवार जोवान के साथ रोशनी का त्योहार मनाने के लिए उत्साहित है। इसके बारे में बात करते हुए गीता ने कहा, “जब त्योहार पर आपके आसपास बच्चे होते हैं, तो यह त्योहार को और अधिक स्पेशल बनाता है। जोवान के आने के बाद हर कोई वास्तव में उत्साहित है कि, हम इसे मनाने के लिए उनके साथ पंजाब में होंगे।”

geeta basra with her husband, Harbhajan Singh

चूंकि, स्वास्थ्य कारणों से गीता और हरभजन पिछले साल दिवाली नहीं मना सके थे, इसलिए इस बार ये त्योहार उनके लिए एक्स्ट्रा स्पेशल होने वाला है। गीता ने खुलासा किया कि, "पिछले साल भी, मैं पंजाब में थी, लेकिन मैं बहुत अच्छी नहीं थी, इसलिए हमने वास्तव में इसे खास तरह से नहीं मनाया। लेकिन अब एक नए घर में और अपने परिवार के साथ होने के कारण, मेरे पास मेरी मासी भी हैं जो (अलग-अलग जगहों से) आई हैं, इसलिए उनके साथ इसे मनाना अच्छा होगा।"

geeta basra with her husband, Harbhajan Singh

(ये भी पढ़ें: रवि दुबे ने फैमिली प्लानिंग पर की बात, पत्नी सरगुन के प्रेग्नेंसी रूमर्स पर भी तोड़ी चुप्पी)

37 वर्षीय अभिनेत्री ने साझा किया कि, दिवाली उनके बचपन के साथ फिर से जुड़ने का एक शानदार अवसर है। इसलिए, उन्होंने सब कुछ पहले से योजना बनाई है और अपने बच्चों के साथ त्योहार मनाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। गीता ने कहा कि, "जबकि जोवान यह समझने के लिए बहुत छोटा है कि, क्या हो रहा है, हिनाया एक ऐसी उम्र में है, जहां उसे बहुत सी बातें याद होंगी। वह हर त्योहार को समझती है और और हमेशा इसे यादगार बनाने के लिए एक्साइटेड रहती है। इसलिए, मैं चीजों की पहले से योजना बनाती हूं। ठंड में अपने सबसे अच्छे कपड़ों के साथ बच्चों के लिए सब कुछ करना बहुत मजेदार है। मैं नई यादें बनाने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

geeta basra with her husband, Harbhajan Singh

(ये भी पढ़ें: नेहा धूपिया के बेटे का एक्ट्रेस के ससुर से मिलता है चेहरा, पति अंगद बेदी ने किया शेयर)

फिलहाल, ऐसा लग रहा है कि, गीता बसरा और उनके क्रिकेटर-पति हरभजन सिंह इस दिवाली अपने बच्चों के साथ खूब मस्ती करने वाले हैं। तो आपकी इस दिवाली पर क्या प्लानिंग है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए ​कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.